CSIR UGC NET फॉर्म में सुधार का मौका, इस तारीख तक खुली रहेगी करेक्शन विंडो

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए NTA ने परीक्षा के आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है. जिन अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है वो अब अपने फॉर्म में दर्ज गलत जानकारियों को ठीक कर सकते हैं. उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करना होगा. आवेदन में सुधार करने की सुविधा 12 नवंबर 2026 को रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी. इसके बाद फॉर्म में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकेगा.
NTA ने CSIR UGC NET दिसंबर 2026 की करेक्शन विंडो 10 नवंबर से खोल दी है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन में सुधार कर सकते हैं. करेक्शन विंडो 12 नवंबर 2026 को रात 11:50 बजे बंद हो जाएगी. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वो आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना अपने आवेदन की सभी जानकारियां चेक कर लें. निर्धारित समय के बाद किसी भी तरह का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
ऐसे करें आवेदन फॉर्म में सुधार
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने आवेदन में बदलाव कर सकते हैं.
- 1.आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं.
- 2. होमपेज पर कैंडिडेट्स एक्टिविटी सेक्शन में जाएं.
- 3. CSIR NET ऑनलाइन सुधार लिंक पर क्लिक करें.
- 4. अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें.
- 5. आवेदन में सुधार करने वाले विकल्प पर क्लिक करें.
- 6. जिन जानकारियों में बदलाव करना है, उन्हें ठीक करें और दोबारा जांच लें.
- 7. फॉर्म सबमिट करें, कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें.
अगर किसी संशोधन के लिए अतिरिक्त फीस देनी जरूरी है तो उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए भुगतान कर सकते हैं.
इन जानकारियों में नहीं कर पाएंगे बदलाव
एनटीए ने आवेदन फॉर्म में कुछ जानकारियों को बदलने की अनुमति नहीं दी है. उम्मीदवार अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, स्थायी और वर्तमान पता, अपलोड की गई फोटो और सिग्नेचर में बदलाव नहीं कर सकेंगे. वहीं, उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम और माता का नाम में से किसी एक जानकारी को संशोधित करने की अनुमति होगी. इसके अलावा जन्मतिथि, लिंग, कैटेगरी, सब-कैटेगरी, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन से जुड़ी जानकारी और विषय में बदलाव किया जा सकता है.




