मनोरंजन

दिवाली की सबसे कमाऊ फिल्म कौन सी है? ‘रामायण’ से खतरे में सलमान खान का रिकॉर्ड

Diwali Box Office Record: ईद, दिवाली, क्रिसमस जैसे खास त्योहारों पर बॉलीवुड की तरफ से लगभग हर साल नई-नई फिल्में रिलीज होती हैं. इस साल यानी 2026 में दिवाली के मौके पर रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज हुई है, जिसे डायरेक्ट किया है नितेश तिवारी ने और नमित मल्होत्रा इसके प्रोड्यूसर हैं. ‘रामायण’ की रिलीज के साथ ही सलमान खान का एक बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड खतरे में आ गया है.

यहां जिस रिकॉर्ड की बात हो रही है, वो है दिवाली पर रिलीज सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड. अब तक ये रिकॉर्ड सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ के नाम है, जो साल 2023 में आई थी. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म हिट रही थी. सैकनिल्क की मानें तो ‘टाइगर 3’ का बजट 300 करोड़ रुपये था और वर्ल्डवाइड फिल्म ने 464 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म हिट रही थी.

‘रामायण’ को 80 करोड़ की जरूरत

‘रामायण‘ की रिलीज के साथ ही ‘टाइगर 3’ के इस बड़े रिकॉर्ड पर खतरा मंडरा रहा है. ‘रामायण’ ने सिर्फ तीन दिनों में दुनियाभर से 384 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. यानी अब इसे दिवाली रिलीज वाली सबसे बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम करना है, तो सिर्फ 80 करोड़ रुपये की कमाई और करनी होगी. जिस हिसाब से ‘रामायण’ की रफ्तार है, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले एक से दो दिन में ‘रामायण’ ‘टाइगर 3’ से आगे निकल जाएगी.

‘टाइगर 3’ की स्टारकास्ट

‘टाइगर 3’ यशराज फिल्म्स की पिक्चर है. मनीष शर्मा ने इसे डायरेक्ट किया था. सलमान के साथ कैटरीना कैफ भी नजर आई थीं. वहीं इमरान हाशमी फिल्म में विलेन के रोल में दिखे थे. इन सबके अलावा शाहरुख खान भी फिल्म का हिस्सा थे. चूंकि ये YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है, ऐसे में शाहरुख ने पठान के रोल में इसमें कैमियो किया था.

ये भी पढ़ें-

मुंबई शूटिंग के लिए सबसे खराब शहरप्रलय के सेट पर हुए हंगामे के बाद बोले हंसल मेहता

रामायण ही नहीं, ये हैं इंडियन सिनेमा की 6 सबसे महंगी फिल्में, सभी का बजट है 500 करोड़ से ऊपर

बहरहाल, ‘रामायण’ की बात करें तो इसमें रणबीर के अलावा और भी कई स्टार्स भी नजर आए हैं. साई पल्लवी ने मां सीता का किरदार निभाया है. यश रावण के रोल में नजर आए हैं. रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, अरुण गोविल, राघव जुयाल भी इस फिल्म में हैं.

Related Articles

Back to top button