मनोरंजन

हाथ में गुलदस्ता, चेहरे पर मुस्कान…जब मिस वर्ल्ड का ताज जीत कर सोनिया गांधी से मिली थीं ऐश्वर्या राय, Video वायरल

Sonia Gandhi And Aishwarya Rai Video: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का एक पुराना वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा में है. वीडियो में उनके साथ बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या राय भी नजर आ रही हैं. ऐश्वर्या हाथों में गुलदस्ता लिए दिख रही हैं. चेहरे पर मुस्कान है. उनका अंदाज सादगी भरा है. ये वीडियो अब से लगभग 32 साल पहले यानी साल 1994 का है.

ऐश्वर्या ने साल 1994 में ही मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था. उसके बाद उनका नाम हर तरफ सुर्खियों में रहा था. साउथ अफ्रीका में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम करने के बाद जब ऐश्वर्या अपने देश लौटी थीं, उसके बाद ही उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या जब सोनिया गांधी से मिलती हैं, तो उन्हें गुलदस्ता देती हैं और चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान लिए मिलती हैं. सोनिया गांधी को गुलदस्ता देने के बाद ऐश्वर्या उनके साथ बैठकर बातचीत भी करती हैं.

View this post on Instagram

A post shared by NSUI (@nsui_india)

सोनिया गांधी की किताब

दरअसल, 10 नवंबर को सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ रिलीज हुई है. इस किताब में सोनिया गांधी ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई अहम पहलुओं पर बात की है. किताब की रिलीज के साथ ही सोनिया गांधी भी चर्चा में आ गईं. इसी बीच सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय के साथ उनका पुराना वीडियो भी सामने आया, जो अब वायरल हो रहा है.

मिस वर्ल्ड बनने के तीन साल बाद ऐश्वर्या का फिल्मी डेब्यू

ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की एक बेहद ही लोकप्रिय अभिनेत्री हैं. उनकी खूबसूरती की दुनिया दीवानी है. अब जब उनका ये पुराना वीडियो सामने आया, उसे देखकर भी लोग उनके सादगी भरे अंदाज और सुंदरता की तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

350 करोड़ में बनी कंगुआ के फ्लॉप होने के बाद सूर्या का जबरदस्त कमबैक, दी लगातार चौथी सुपरहिट फिल्म!

इंडोनेशिया में रामायण की धमाकेदार एंट्री, 1000 से ज्यादा शोज़, खतरे में शाहरुख खान का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

साल 1994 में ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम करने वाली दूसरी भारतीय बनी थीं. उनसे पहले साल 1966 में भारत से रीता फारिया ने इस खिताब को अपने नाम किया था. मिस वर्ल्ड बनने के तीन साल के बाद ही ऐश्वर्या ने फिल्मी दुनिया में एंट्री की थी. उन्होंने साल 1997 में तमिल फिल्म ‘इरुवर’ से डेब्यू किया था. उसी साल ‘और प्यार हो गया’ नाम की फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में भी एंट्री की थी, जिसमें उनके साथ बॉबी देओल नजर आए थे.

Related Articles

Back to top button