दिवाली में सकड़ पर बैठे सुनील ग्रोवर, बेचते नज़र आए फूल, वायरल हुई तस्वीर

Sunil Grover Flower Sale: सुनील ग्रोवर ने दिवाली के मौके पर फैंस को फिर से हैरान कर दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो सड़क किनारे फूल बेचते नज़र आ रहे हैं. शॉर्ट्स और सिंपल चटी-शर्ट में सुनील सड़क किनारे फूल बेच रही कुछ लड़कियों के बीच बैठे दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने अपने हाथ में कुछ फूल और दिवाली पर सजावट की चीज़ें ले रखी हैं. तो क्या सुनील ग्रोवर ने सच में फूल बेचने का काम शुरू कर दिया है. आइए बताते हैं.
सुनील ग्रोवर ने सड़क किनारे जमीन पर बैठकर फूलों के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “सभी को हैप्पी दिवाली. प्यार और रोशनी आपकी जिंदगी में आए.” तस्वीर देखकर जैसा लग रहा है वैसा है नहीं. दरअसल सुनील ग्रोवर अपने डाउन टू अर्थ व्यवहार के लिए ही जाने जाते हैं. वो अक्सर इस तरह के काम करते रहते हैं. अब उन्होंने दिवाली पर वो फूल बेचने वालों के साथ बैठकर तस्वीर खिंचवाई है और उसे फैंस के साथ शेयर किया है.
View this post on Instagram
पहले भी शेयर कर चुके हैं ऐसी तस्वीरें और वीडियोज़
इससे पहले सुनील ग्रोवर ने जून में अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो एक घाट किनारे फर्श पर एक चादर बिछाकर आम लोगों के साथ सोए नज़र आए थे. वहीं एक बार वो भैंसो को नहाने वाला वीडियो भी शेयर कर चुके हैं. साथ एक बार तो सुनील सड़क किनारे पैंट पर प्रेस करते दिखाई दिए थे.
अटल बिहारी का लुक लेकर जीता दिल
सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में अपने एक्ट को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं. पिछले एपिसोड में विकास दीव्यकीर्ति, जाकिर खान और पंकज त्रिपाठी कपिल के शो पर मेहमान बनकर पहुंचे थे. इस एपिसोड में सुनील ग्रोवर सरल विहारी वाजपेयी (अटस बिहारी वाजपेयी) बने नज़र आए थे.
उन्होंने जिस तरह से दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री का रूप धारण किया, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था. दरअसल पंकज त्रिपाठी ने अटल बिहारी वाजपेयी के बायोपिक में काम किया था, ऐसे में शो में सुनील ग्रोवर अटल बिहारी के गेटअप में ही दिखाई दिए थे.




