SSC Exam: अप्रैल तक 6 एग्जाम आयोजित कराएगा एसएससी, नवंबर-दिसंबर में एमटीएस व हवलदार भर्ती परीक्षा

SSC Exam: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से आयोजित की जाने वाली विभिन्न भर्तियों में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. ऐसे कैंडिडेट्स के लिए अगले छह महीने बेहद ही अहम हाेने जा रहे हैं. मसलन, नवंबर 2026 से अप्रैल 2027 तक का महीना SSC भर्ती कैंडिडेट्स के लिए अहम साबित होने जा रहा है. इस 6 महीनों में SSC 6 बड़े भर्ती एग्जाम आयोजित कराने जा रहा है. इसमें कई बड़े भर्ती एग्जाम शामिल हैं. मसनल, दिसंबर 2026 में MTS और हवलदार भर्ती एग्जाम आयोजित कराने की तैयारी है.
आइए, विस्तार से जानते हैं कि SSC अगले छह महीने कौन से छह भर्ती एग्जाम आयोजित करने जा रहा है. मसलन, जानेंगे कि नवंबर 2026 से लेकर अप्रैल 2027 कौन से भर्ती एग्जाम आयोजित किए जाने की तैयारी SSC की तरफ से है.
नवंबर-दिसंबर 2026 में ये भर्ती एग्जाम आयोजित करेगा SSC
SSC नवंबर-दिसंबर 2026 में विभिन्न भर्ती एग्जाम आयोजित करने की तैयारी कर रहा है, जिसके तहत नवंबर और दिसंबर में जूनियर इंजीनियर (JE), सब इंस्पेक्टर (SI), कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) और कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती एग्जाम आयोजित किए जाने हैं. इसी कड़ी में एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन भी नवंबर-दिसंबर में निर्धारित कार्यक्रम के तहत किया जाना है. जेई भर्ती परीक्षा का पेपर-एक 30 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है. तो वहीं दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 23 से 28 नवंबर तक प्रस्तावित है, जबकि CHSL टियर 1 परीक्षा 30 नवंबर और 1 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है. वहीं CGL 2026 टियर 2 परीक्षा दिसंबर में प्रस्तावित है.
जनवरी से मार्च 2027 के बीच कई भर्ती एग्जाम
SSC की तरफ से जनवरी से मार्च 2027 तक कई भर्ती एग्जाम प्रस्तावित हैं. मसलन, SSC की तरफ से जनवरी से मार्च 2027 के बीच जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित की जानी है. इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से SSC केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कांस्टेबल और राइफलमैन के पदों पर नियुक्ति करता है. इन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में एनआईए, एसएसएफ और असम राइफल्स शामिलत हैं. ये भर्ती एग्जाम बेहद ही अहम हैं, क्योंकि यूपी चुनाव की वजह से यूपी में भी दिसंबर में कई पदों पर भर्ती होनी हैं. वहीं जो कैंडिडेट्स दूसरे विभागीय परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए डबल ऑफर की तरह है. आने वाले छह महीने अहम साबित होने जा रहे हैं.




