कुरान की आयत उकेरा पेंडेंट पहनना करीना कपूर को पड़ा भारी, कांग्रेस नेता ने भेजा लीगल नोटिस

Kareena kapoor Controversy: बॉलीवुड एक्टर करीना कपूर खान अपने दिवाली लुक को लेकर एक बड़े कानूनी और धार्मिक विवाद में घिर गई है. दिवाली के अवसर पर करीना कपूर द्वारा पहने एक शाही पेंडेंट को लेकर विवाद छिड़ गया है. लगभग 200 साल के इतिहास से जुड़े इस पेंडेंट पर इस्लाम की पवित्र ग्रंथ कुरान की आयत-उल-कुर्सी लिखी हुई है. भोपाल के स्थानीय कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने पवित्र आयत को फैशन के तौर पर आभूषण के रूप में पहनने को धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला करार दिया है. उन्होंने करीना कपूर और उनकी स्टाइलिस्ट रिया कपूर को लीगल नोटिस भेजा है.
दिवाली जश्न के दौरान करीना कपूर ने मशहूर फैशन डिजाइनर पुनीत बलाना द्वारा तैयार किया हुआ एक कफ्तान पहना था. इस रॉयल लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने सिर पर एक शाही पगड़ी और कलगी धारण की थी. हालांकि, पूरे लुक में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला केंद्र बिंदु था उनका 30 कैरेट का पन्ना पेंडेंट. करीना की स्टाइलिस्ट और फिल्म निर्माता रिया कपूर ने सोशल मीडिया पर इस पेंडेंट का जिक्र करते हुए खुलासा किया था कि ये 30 कैरेट के असली पन्ने से तैयार किया गया एक एंटीक पेंडेंट है, जिस पर आयत-उल-कुर्सी लिखी हुई है.
View this post on Instagram
200 साल पुराना इतिहास
ये कीमती पेंडेंट कोई मामूली गहना नहीं, बल्कि भोपाल के शाही राजवंश की ऐतिहासिक धरोहर है. पटौदी खानदान की बहू बनने के बाद यह अनमोल विरासत करीना तक पहुंची. दरअसल, सैफ अली खान की दादी साजिदा सुल्तान भोपाल के आखिरी नवाब हमीदुल्लाह खान की बेटी थीं.
करीने के पास कहां से आया पेंडेंट?
साजिदा सुल्तान का विवाह पटौदी के नवाब इफ्तिखार अली खान से हुआ था. इस नाते भोपाल के नवाबों की यह 200 साल पुरानी शाही विरासत पटौदी परिवार के पास आई. करीना पटौदी परिवार की बहू हैं. ऐसे में ये पेंडेंट उनके पास आया. अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने ये लुक डिजाइन किया है. करीना ने अपने लुक में जिस शाही कलगी का इस्तेमाल किया, उसे सैफ अली खान ने अपनी शादी के समय पहना था.
ये भी पढ़ें-
350 करोड़ में बनी कंगुआ के फ्लॉप होने के बाद सूर्या का जबरदस्त कमबैक, दी लगातार चौथी सुपरहिट फिल्म!
इंडोनेशिया में रामायण की धमाकेदार एंट्री, 1000 से ज्यादा शोज़, खतरे में शाहरुख खान का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
इस्लामिक कला और आभूषणों के इतिहास पर नजर डालें तो मुगल काल और कई मुस्लिम शाही दरबारों में रत्नों और गहनों पर आयतें लिखने की एक आम परंपरा रही है. राजा-महाराजा और नवाब पन्ने, रूबी या जेड जैसे कीमती पत्थरों पर अरबी और फारसी में पवित्र वाक्य लिखवाते थे.




