मनोरंजन

‘बिग बॉस 11’ फेम ढिंचैक पूजा ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Dhinchak Pooja Pregnancy: ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ गाने से मशहूर हुईं ढिंचैक पूजा जिनका असली नाम पूजा जैन है एक बार फिर चर्चा में आ गई है. इस बार वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं. दरअसल, पूजा जल्द ही मां बनने वाली हैं. उन्होंने खुद अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है. सिंगर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. खास बात ये है कि उन्होंने इशारों-इशारों में ये भी बताया है कि उनके घर बेटे का जन्म हो सकता है.

बता दें कि ढिंचैक पूजा ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान किया था. पूजा ने सिंगर यवान के साथ शादी रचाई है. दोनों की शादी को अभी 6 महीने हुए हैं और अब जल्द ही पूजा के घर नन्हा मेहमान आने वाला है. इस खबर से यूजर्स ने भी पूजा की पोस्ट पर अपने रिएक्शन दिए हैं.

ढिंचैक पूजा ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान

सोशल मीडिया ढिंचैक पूजा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उनकी 2 तस्वीरें देखने को मिली है. दोनों ही तस्वीर में वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. एक तस्वीर पूजा के बेबी शॉवर की लग रही है. वीडियो की शुरुआत में बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट गुलाबी रंग के आउटफिट में नजर आती हैं. इस दौरान वह एक गुब्बारा पकड़े हुए हैं, जिस पर ‘बेबी बॉय’ लिखा हुआ है. वीडियो की एक दूसरी तस्वीर में पूजा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं. इस दौरान उनके हाथ में एक स्टिकर भी है, जिस पर ‘आई लव माय मॉमी’ लिखा है. इसके कैप्शन में सिंगर ने लिखा है- ‘ढिंचैक पूजा का बेबी जल्द आने वाला है.’

View this post on Instagram

A post shared by Dhinchak Pooja (@dhinchakofficial)

सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन

ढिंचैक पूजा के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “अब तो ढिंचैक बेबी आने वाला है.” वहीं, एक दूसरे यूजर ने हैरानी जताते हुए पूछा, “ये सब कब हो गया? मैं तो अभी भी ‘दिलों का शूटर है मेरा स्कूटर’ पर ही अटका हुआ हूं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “अब इस बात पर भी एक धमाकेदार गाना रिलीज हो जाएगा.” इसके अलावा कुछ लोगों ने वीडियो में ‘बेबी बॉय’ लिखे गुब्बारे को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि पूजा को बच्चे के लिंग के बारे में कैसे पता चला, क्योंकि भारत में गर्भ में पल रहे बच्चे के लिंग की जांच करना गैरकानूनी है.

View this post on Instagram

A post shared by Dhinchak Pooja (@dhinchakofficial)

इसी साल सिंगर यवान से की थी शादी

ढिंचैक पूजा ने इसी साल सिंगर यवान के साथ एक निजी समारोह में शादी की थी. शुरुआत में कई लोगों ने उनकी शादी की खबर को आने वाले म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन बताया था. हालांकि, पूजा ने साफ किया था कि उनकी शादी सच में हुई है और यह किसी प्रमोशनल कैंपेन का हिस्सा नहीं थी. बता दें कि ढिचैंक पूजा बिग बॉस 11 में भी नजर आ चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: Maharani Season 5: महारानी 5 के लिए हुमा कुरैशी का ट्रांसफॉर्मेशन, रानी भारती के रोल के लिए मुंडवाया सिर?

Related Articles

Back to top button