Box Office Clash: रामायण-सीन के सामने पस्त पड़ी 1100 करोड़ी जवान की इस एक्ट्रेस की मूवी, पहले दिन का कलेक्शन आया

South Vs Bollywood Box Office Clash: बॉक्स ऑफिस पर मौजूदा समय में बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म रामायण रिलीज हुई है. इस फिल्म ने काफी शानदार कलेक्शन कर के दिखाया है और दो दिनों में इस फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं इसी के एक दिन बाद आई सूर्या की फिल्म सीन भी इस दौरान पीछे नहीं रही है और ओपनिंग डे पर इसने 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर के दिखा दिया है. इसके अलावा इस फिल्म को नयनतारा की मूवी मूकोथी अम्मन 2 नाम की साउथ फिल्म से टक्कर मिली है.
लेकिन नयनतारा की फिल्म मौजूदा समय में बाकी दोनों फिल्मों से काफी पीछे रह गई है. इस फिल्म की ओपनिंग अच्छी नहीं रही है. आइए जानते हैं कि इन तीनों फिल्मों ने अब तक कैसी शुरुआत की है और बजट के मुकाबले किसकी परफॉर्मेंस कैसी रही है.
नयनतारा की मूकुथी अम्मन ने कितने कमाए?
नयनतारा की मूकुथी अम्मन फिल्म के पहले पार्ट ने अच्छा परफॉर्म किया था. लेकिन फिल्म के दूसरे पार्ट को वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला है. इस फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 1.88 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वहीं फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 2.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन के आंकड़े नहीं आए हैं. इस स्पिरिचुअल फिल्म की कमाई कम मानी जा रही है.
सूर्या की सीन ने कितने कमाए?
सूर्या की फिल्म सीन ने भारत में ओपनिंग डे पर नेट कलेक्शन के तौर पर 19.15 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं फिल्म ने पहले दिन ग्रॉस कलेक्शन के आधार पर 22.25 करोड़ रुपये बटोरे हैं. फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के आधार पर 12 करोड़ रुपये कमाए हैं और काफी अच्छा कर के दिखाया है. इसके जोड़ लिया जाए तो फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 34.25 करोड़ रुपये का हो गया है जो कि अनएक्सपेक्टेड है. आने वाले दो दिनों में फिल्म से और भी अच्छे कलेक्शन की उम्मीद जताई जा रही है.
रणबीर की रामायण का कलेक्शन कितना रहा?
रामायण ने पहले दिन दुनियाभर में 128.75 करोड़ रुपये कमाए. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने भारत में 48.05 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म का पहले दिन का ओवरसीज कलेक्शन 50 करोड़ से ज्यादा का रहा था वहीं दूसरे दिन फिल्म ने विदेश से 35 करोड़ रुपये कमाकर दिखाए. फिल्म का दूसरे दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 83.05 करोड़ रुपये का है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के तौर पर इस फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 221.05 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
ये भी पढ़ें- Ramayana: कौन है रामायण का ये एक्टर, जिसके फिल्म से काटे गए सीन्स, अब बयां किया अपना दर्द
कौन फिल्म कितनी आगे?
मौजूदा समय में 2000 करोड़ के बजट में बना रामायण का पहला पार्ट 2 दिनों में 221 करोड़ की कमाई कर चुका है. बड़े बजट के लिहाज से इस कलेक्शन को ठीक माना जाएगा. लेकिन इसके बाद भी फिल्म से और अच्छे कलेक्शन की उम्मीद थी. वहीं दूसरी तरफ नयनतारा की मूकुथी अम्मन 2 फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 3 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं किया है जबकी इसका बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का माना जा रहा है. मतलब फिल्म शुरुआत से ही बैकफुट पर नजर आ रही है. बात करें सूर्या की सीन फिल्म की तो ये फिल्म सिनेमाघरों में पहले दिन 30 करोड़ से ज्यादा कमाने में सफल रही है और फिल्म का बजट भी महज 50 करोड़ रुपये का है. ऐसे में ये फिल्म मौजूदा समय में सबसे मजबूत स्थिति में है.




