मनोरंजन

छठ के मौके पर भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने क्यों मांगी माफी? लिखी ये बात

दरअसल, काजल राघवानी पहली बार छठ का व्रत रख रही हैं. इसी को लेकर वो माफी मांगते हुए छठी मइया और सूर्य देव से प्रार्थना कर रही हैं कि अगर पूजा-अर्चना और विधि-विधान में अनजाने में उनसे कोई गलती हो जाए, तो उन्हें माफ कर दें. काजल राघवानी ने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनके साथ कुछ बच्चे साथ ही और भी कुछ लोग नजर आ रहे हैं. छठ को लेकर सभी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. जहां छठ को लेकर काजल एक्साइटेड हैं, तो वहीं साथ ही वो थोड़ी भावुक भी हैं. काजल राघवानी ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "पहला छठ व्रत है, भूल चूक माफ. पहली बार इस महापर्व का हिस्सा बन कर खुद को धन्य महसूस कर रही हूं. छठी माता और सूर्या देव की कृपा से ये पावन सफर शुरू हो रहा है."उन्होंने आगे लिखा, "जीवन का पहला छठ व्रत, मन में असीम श्रद्धा और विश्वास के साथ मइया का आशीर्वाद. जय छठी मइया." सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस पोस्ट को लाइक कर रहे हैं और उन्हें भी छठ की बधाई दे रहे हैं. काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा की एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. उन्होंने साल 2011 में गुजराती फिल्म 'सुगना' से अपना करियर शुरू किया था. उसके बाद वो साल 2013 में भोजपुरी सिनेमा में आईं और इसी इंडस्ट्री ने उन्हें लोकप्रियता दिलाई.

Related Articles

Back to top button