मनोरंजन

मुंबई के जुहू बीच में छठ पूजा का हिस्सा बनेंगे बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद, MNS के विरोध के बाद एक्टर का फैसला

मुंबई नगरी में छठ पूजा को लेकर विवाद तेज हो गया है. महराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने समुद्र किनारों पर पूजा रोकने की मांग की है. मनसे का ऐसा कहना है कि समुद्र किनारे की स्वच्छता और सौंदर्य को बनाए रखने के लिए छठ सेलिब्रेशन्स पर प्रतिबंध लगना चाहिए. जहां एक तरफ भाजपा ने मनसे के इन विचारों का विरोध करते हुए कहा राज ठाकरे की पार्टी अपनी खोई हुई जमीन पाने के लिए सनातन के पवित्र त्योहारों पर गंदी राजनीति कर रही है. वहीं दूसरी तरफ अब बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भी छठ 2026 की सेलिब्रेशन को लेकर बड़ा एलान किया है. वहीं उन्होंने जुहू बीच पर होने वाले छठ पर्व के आयोजन में शामिल होने की बात कही है.

मुंबई में छठ पूजा को लेकर आयोजकों के बाद अब राजनीतिक पार्टियां भी राज ठाकरे की पार्टी के खिलाफ खुलकर बयान दे रही हैं. हर साल धूमधाम से ये पवित्र त्योहार मनाया जाता है. लेकिन इस साल महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना मुंबई के बीच पर इस त्योहार को मनाने का विरोध कर रही है.

सोनू सूद जुहू बीच पर मनाएंगे छठ

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद देश के चहेते एक्टर हैं और जनता की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं. कई मौकों पर वे लोगों तक किसी ना किसी माध्यम से अपनी मदद पहुंचा चुके हैं. इसके अलावा देश और धर्म के हित में भी वे हमेशा मुखर रहते हैं. इसका ताजा उदाहरण फिर से एक बार सामने आया है. जहां एक तरफ मनसे लगातार मुंबई के समुद्री तटों पर छठ का महापर्व ना मनाने की अपील कर रही है और इन तटों पर सुरक्षा ना मुहैया कराने की बात कर रही है. वहीं सोनू सूद ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि वे जुहू बीच पर देश की जनता के साथ ये त्योहार मनाएंगे. सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है और ये घोषणा की है कि वे इस साल 15 नवंबर 2026 की शाम को मुंबई के प्रसिद्ध जुहू बीच पर होटल पाम ग्रोव के पीछे छठ पूजा में शामिल होंगे.

Related Articles

Back to top button