क्या ‘कॉफी विद करण 9’ के काउच पर नजर आएंगे समय रैना? नए सीजन में एंट्री को लेकर दिया बड़ा HINT

Koffee With Karan 9: करण जौहर के पॉपुलर टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 9 की शुरुआत 14 अक्टूबर 2026 को हुई थी. जो जियो हॉटस्टार पर आ रहा है. अब तक इस फाइनल सीजन के कुल 5 एपिसोड स्ट्रीम हो चुके हैं. हर बुधवार को शो का एक नया एपिसोड रिलीज किया जा रहा है. इसी बीच समय रैना ने करण जौहर के टॉक शो में एंट्री को लेकर अटकलें तेज कर दी हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शो के पोस्टर की एक तस्वीर शेयर की. हालांकि, उन्होंने इसके साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा. पर उनकी इस पोस्ट के बाद ऐसी अफवाहें शुरू हो गई हैं.
दरअसल अभी तक न तो समय ने और न ही ‘कॉफी विद करण’ के मेकर्स ने उनके शो में आने की ऑफिशियल पुष्टि की है. हालांकि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर कई अकाउंट्स ने दावा किया है कि वो अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस मेधा शंकर के साथ काउच पर नजर आ सकते हैं. कहा जा रहा है कि उनका एपिसोड इस सीजन के सेकंड लास्ट एपिसोड के तौर पर आएगा.
वरुण धवन ने समय को किया था कॉल
दरअसल हाल ही में करण जौहर के शो में बतौर गेस्ट वरुण धवन, जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर पहुंचे थे. जहां रैपिड फायर राउंड में वरुण धवन ने समय रैना को कॉल किया था. और उन्होंने खुलासा किया था कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हैं. उनकी बातचीत सुन रहे करण जौहर ने समय को याद दिलाया कि वो ‘कॉफी विद करण’ में हैं. दरअसल इस बातचीत ने दर्शकों के बीच पहले ही यह एक्साइटमेंट पैदा कर दी थी. क्या समय कभी शो में नजर आएंगे. उनकी हालिया इंस्टाग्राम स्टोरी ने इन अटकलों को और बढ़ा दिया है.
समय की स्टोरी
बताते चलें कि इस शो के पहले एपिसोड में सलमान खान और करिश्मा कपूर नजर आए थे. जबकि दूसरे एपिसोड में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शामिल हुए. इसके बाद तीसरे एपिसोड में वरुण धवन, जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर पहुंचे थे. चौथे एपिसोड में सैफ अली खान और करीना कपूर खान की जोड़ी दिखाई दी. वहीं 11 नवंबर को रिलीज हुए पांचवें एपिसोड में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बतौर मेहमान बनकर आए.




