Anupamaa: ‘अनुपमा’ में आएगा एक और बड़ा लीप, पूरी स्टारकास्ट का होगा पत्ता साफ, रूपाली गांगुली का क्या होगा?

Rupali Ganguly Anupamaa Leap: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल ‘अनुपमा’ के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शो के मेकर्स एक बार फिर से बड़ा फेरबदल करने की तैयारी में हैं. शो में जल्द ही एक और नया टाइम लीप लाया जाएगा, जिसके बाद कहानी पूरी तरह से बदल जाएगी. इस लीप के साथ ही शो की मौजूदा स्टारकास्ट के ज्यादातर सदस्यों का सफर खत्म हो सकता है और उनकी जगह नए चेहरे एंट्री लेंगे.
इस नए टाइम लीप के बाद शो में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. मेकर्स एक फ्रेश स्टोरीलाइन के साथ नए किरदार और नए चेहरे इंट्रोड्यूस करने वाले हैं. हालांकि, अनुपमा का मुख्य किरदार निभा रहीं लोकप्रिय एक्ट्रेस रूपाली गांगुली शो में बनी रहेंगी. लीप के बाद अनुपमा की जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू होगा, जहां वे नए संघर्षों, नई चुनौतियों और नए रिश्तों का सामना करती दिखेंगी. हालांकि, अभी तक चैनल या मेकर्स की ओर से इस नए लीप की टाइमलाइन और बदलावों को लेकर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.
2020 से अब तक आ चुके हैं 3 बड़े टाइम जंप
साल 2020 में टेलीकास्ट होने के बाद से ‘अनुपमा‘ ने टीआरपी चार्ट्स पर लगातार राज किया है. दर्शकों को बांधे रखने के लिए मेकर्स इससे पहले भी तीन बार बड़ा लीप ला चुके हैं.
- दिसंबर 2023: शो में 5 साल का पहला बड़ा लीप आया था, जिसके बाद अनुपमा अमेरिका चली गई थीं और उनकी जिंदगी का नया सफर शुरू हुआ था.
- जुलाई 2024: शो में 6 महीने का टाइम जंप देखा गया था, जहां अनुपमा और अनुज अलग-अलग रहते नजर आए थे.
- 14 अक्टूबर 2024: इसके बाद शो में एक बड़ा जनरेशनल लीप लाया गया था, जिससे कहानी कई साल आगे बढ़ गई थी और छोटे बच्चे बड़े किरदारों के रूप में सामने आए थे.
ये भी पढ़ें-
रणबीर और अरुण गोविल से भी पहले कई एक्टर बन चुके हैं राम, रामायण की भूली-बिसरी फिल्मी कहानी
बिग बॉस 17 फेम समर्थ जुरेल की बड़े पर्दे पर एंट्री, इमरान हाशमी के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन
‘अनुपमा’ की मौजूदा कहानी में क्या चल रहा है?
फिलहाल शो की कहानी में अनुपमा अपने खुद के सपनों का घर बनाने और अपनी बिखरती जिंदगी को समेटने में लगी हुई है. इस सफर में उनके सामने नई मुश्किलें खड़ी हो रही हैं. एक तरफ वो मथेला से अपने परिवार को बचाने की जंग लड़ रही हैं, तो दूसरी तरफ अपने बेटे परितोष के साथ मिलकर उसके बेटे चीकू को वापस लाने की कोशिशों में जुटी हैं. इसके अलावा परी और इशानी की सुरक्षा के साथ-साथ वसुंधरा, गौतम, माही और आरवी के बीच चल रहा हाई-वोल्टेज ड्रामा दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है.




