उत्तर प्रदेश

Microsoft यूजर्स सावधान! एक गलती और खाली हो सकता है आपका अकाउंट, आउटेज के बाद कंपनी ने जारी की चेतावनी

अगर आप भी Microsoft यूजर्स हैं, जो सावधान हो जाइए. पिछले 24-30 घंटों में माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है. माइक्रोसॉफ्ट में आई खामी के कारण दुनियाभर के यूजर्स को परेशानी हुई. अब साइबर हैकर्स इसी आउटेज का फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. खतरे को देखते हुए माइक्रोसॉफ्ट ने तुरंत अपने यूजर्स को चेतावनी दे दी है. Microsoft ने अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि साइबर अपराधी कंपनी के नाम से फेक ईमेल यूजर्स के पास भेज रहे हैं. इन ईमेल के जरिए यूजर्स को अपने जाल में फंसाने और उनकी लॉगिन डिटेल्स चुराने का प्रयास साइबर हैकर्स कर रहे हैं.

दरअसल, Microsoft Threat Intelligence ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए इस फिशिंग को लेकर यूजर्स को सावधान किया है. कंपनी के अनुसार हैकर्स खुद को Microsoft की सर्विस नोटिफिकेशन टीम का ही हिस्सा बता रहा हैं और इसी नाम से लोगों के पास ईमेल भी भेज रहे हैं. ईमेल में दावा किया जा रहा है कि आउटेज के दौरान रोके गए ईमेल जल्द डिलीट हो सकते हैं, डिलीट होने से बचाने के लिए यूजर्स को एक लिंक पर क्लिक करने के लिए बोला जा रहा है.

24 घंटे में ईमेल डिलीट होने का दे रहे डर

साइबर हैकर्स की तरफ से भेजे जा रहे फेक ईमेल में यह भी कहा जा रहा है कि सर्विस में आई रुकावट की वजह से कुछ मैसेज यूजर्स तक नहीं गए थे. अगर आने वाले 24 घंटे के अंदर दिए गए लिंक पर उन मैसेज को रिस्टोर नहीं किया गया, तो ये ईमेल हमेशा के लिए गायब हो जाएंगे. 24 घंटे का टाइमलाइन पाके यूजर्स जल्दबाजी में फैसला लेने के लिए मजबूर हो सकते हैं और उनके साथ साइबर ठगी हो सकती है.

साइबर हैकर्स की तरफ से भेजे जा रहे ईमेल को पहचान के लिए कुछ खास संकेत हैं. इस तरह के मेल के सब्जेक्ट में Outage के साथ छह अक्षरों और अंकों का एक कोड भी लिखा होता है. वहीं भेजने वाले का नाम भी इस तरह रखा गया है, जिससे लगे कि यह Microsoft की ओर से भेजा गया ऑफिशियल मेल ही लगे.

इन डोमेन से भेजे जा रहे फर्जी ईमेल

Microsoft ने साइबर खतरे को देखते हुए तीन संदिग्ध डोमेन की भी पहचान कर ली है. इनमें moments-notice.com, planetmaison.com और newbooker.com शामिल हैं. इन ईमेल में ऐसे लिंक दिए गए हैं, जो यूजर्स को दूसरी संदिग्ध वेबसाइट पर ले जा सकते हैं. माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार, इस सुरक्षा अभियान का निशाना अमेरिका के अलग-अलग सेक्टर में काम करने वाले ग्रुप बन रहे हैं.
अभी तक माइक्रोसॉफ्ट ने यह खुलासा नहीं किया है कि इस अटैक में कितने लोगों की लॉगिन डिटेल्स चोरी हुई हैं या किसी डिवाइस में मैलवेयर पहुंचाया है. लेकिन कंपनी इसे क्रेडेंशियल फिशिंग से जुड़ी एक्टिविटी मान रही है.

Microsoft ने यूजर्स को दी ये सलाह

कंपनी ने सिक्योरिटी टीमों को Microsoft Defender for Office 365 और Defender XDR की मदद से ऐसे ईमेल को चेक करने की बात कही है. साथ ही Safe Links फीचर को सही तरीके से इस्तेमाल करने की भी बात कही है. Microsoft ने यूजर्स से कहा है कि आउटेज या ईमेल डिलीट होने का डर दिखाने वाले अनजान ईमेल्स पर बिल्कुल भी ध्यान न दें. किसी भी सर्विस से जुड़ी परेशानी की जानकारी के लिए सीधे Microsoft 365 Admin Centre पर जाएं. ईमेल में आए किसी अनजान लिंक पर क्लिक करना खतरनाक हो सकता है. थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े खतरे से बचा सकती है.

ये भी पढ़ेंः iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा 83 हजार रुपये का फायदा, ₹66,990 में खरीदने का मौका; ये रही ऑफर की डिटेल्स

ये भी पढ़ेंः दमदार फीचर्स और नए डिजाइन के साथ आने वाले हैं ये स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले जान लें पूरी लिस्ट

Related Articles

Back to top button