उत्तर प्रदेश

अब Google पर AI से जवाब पूछना होगा थोड़ा अलग! Search Bar से AI Mode बटन हटाने का टेस्ट कर रही कंपनी

Google अपने Search पेज में एक नया बदलाव आजमा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी कुछ यूजर्स के लिए Search Bar से AI Mode का अलग बटन हटा रही है. हालांकि, इसे फिलहाल एक सीमित टेस्ट माना जा रहा है. इसका मतलब यह नहीं है कि Google सभी यूजर्स के लिए AI Mode बंद करने जा रहा है. दूसरे यूजर्स को अभी भी यह बटन दिखाई दे सकता है.

Incognito और Chrome में नहीं दिखा AI Mode का बटन

इस बदलाव की जानकारी Len Raleigh ने X पर एक पोस्ट के जरिए दी. उन्होंने बताया कि Google ने Incognito mode और Chrome में Search Bar से AI Mode का शॉर्टकट हटा दिया है. यह जानकारी Search Engine Roundtable की एक रिपोर्ट में भी सामने आई है.

Raleigh ने यह भी साफ किया कि यह बदलाव हर जगह नहीं दिख रहा था. उनके दूसरे कंप्यूटर और अलग-अलग सेशन में AI Mode का बटन अब भी मौजूद था. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि Google कुछ चुनिंदा यूजर्स पर ही इस बदलाव को आजमा रहा है. फिलहाल Google ने इस टेस्ट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. कंपनी समय-समय पर Search के डिजाइन और फीचर्स में छोटे बदलाव करके देखती रहती है. ऐसा करके वह समझने की कोशिश करती है कि यूजर्स किस तरह के इंटरफेस को ज्यादा पसंद करते हैं और कौन-से फीचर्स का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं.

क्या AI Mode को हटाने की तैयारी में है Google?

रिपोर्ट के मुताबिक, इस टेस्ट के जरिए Google यह समझना चाह सकता है कि Search Bar पर AI Mode का बटन नहीं होने पर लोग इस फीचर का इस्तेमाल कैसे करते हैं. हालांकि, इससे यह नतीजा निकालना सही नहीं होगा कि कंपनी AI Mode को हटाने वाली है.

यह बदलाव अभी सीमित स्तर पर देखा गया है और इसकी स्वतंत्र रूप से दोबारा पुष्टि भी नहीं हो सकी है. फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं है कि Google AI Mode के शॉर्टकट को हमेशा के लिए हटाने की योजना बना रहा है.

क्या है Google का AI Mode?

Google ने मई 2025 में Search में AI Mode का बटन जोड़ा था. इसके जरिए यूजर्स सीधे Google के AI आधारित सर्च फीचर तक पहुंच सकते हैं इसमें सामान्य सर्च की तरह अलग-अलग शब्द लिखने के बजाय यूजर्स विस्तार से सवाल पूछ सकते हैं. AI Mode कई सोर्स से मिली जानकारी के आधार पर जवाब देता है.

इसकी खास बात यह है कि यूजर्स जवाब मिलने के बाद उससे जुड़े दूसरे सवाल भी पूछ सकते हैं. यानी हर बार नया सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती और एक ही बातचीत में किसी विषय को ज्यादा अच्छी तरह समझा जा सकता है.Google ने जून 2025 में AI Mode को भारत में भी उपलब्ध कराया था. इसके साथ वॉयस और इमेज के जरिए सवाल पूछने की सुविधा भी जोड़ी गई.

इसके बाद कंपनी ने इसमें थर्ड-पार्टी ऐप्स और सर्विसेज के साथ इंटीग्रेशन जैसे नए फीचर्स भी शामिल किए हैं.फिलहाल AI Mode का बटन हटाने का मामला सिर्फ एक टेस्ट तक सीमित दिखाई देता है. इसलिए यूजर्स को इस फीचर के पूरी तरह बंद होने की चिंता करने की जरूरत नहीं है.

यह भी पढ़ें- Galaxy Z Fold 8 को बनाने में Samsung करती है कितनी मेहनत? टेस्टिंग में सामने आईं कई दिलचस्प बातें

मुनाफे के बावजूद कर्मचारियों की छुट्टी क्यों कर रही हैं टेक कंपनियां, क्या AI बन रहा है सबसे बड़ा खतरा?

Related Articles

Back to top button