मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सिक्योरिटी को लेकर अलर्ट बॉलीवुड, दो बड़े सितारों को मिली Y+ सुरक्षा

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के बाद बॉलीवुड में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से कथित तौर पर लगातार मिल रही धमकियों और फायरिंग की घटनाओं को देखते हुए मुंबई पुलिस सख्त है. मुंबई पुलिस ने अब फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा शुरू की है. इस समीक्षा के तहत दो बड़े बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा Y+ श्रेणी में अपग्रेड कर दी गई है. इसके अलावा कई अन्य फिल्मी हस्तियों के घरों और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई है. इस दौरान स्टार्स के परिवार के सदस्यों की सुरक्षा पर भी पुलिस का पूरा ध्यान है.

खास बात ये है कि मुंबई पुलिस की सुरक्षा समीक्षा केवल उन कलाकारों तक सीमित नहीं है जिन्हें सीधे धमकियां मिली हैं. इसमें उन फिल्मी हस्तियों को भी शामिल किया गया है जिनका नाम कथित तौर पर गैंग के निशाने पर रहे लोगों के साथ जुड़ा है. इसमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और दिग्गज सुपरस्टार अक्षय कुमार की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के जुहू स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई है. उनके घर के बाहर हथियारबंद पुलिसकर्मियों की तैनाती की खबरें सामने आई हैं. इससे पहले उनके घर पर बुलेटप्रूफ ग्लास लगाने की भी जानकारी आई थी. टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले की जांच में अक्षय कुमार का नाम भी संभावित निशाने पर रहे कलाकारों में से एक बताया जा रहा है.सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की सुरक्षा व्यवस्था में भी एहतियाती बदलाव देखने को मिले हैं. मुंबई स्थित उनके आवास जलसा के बाहर 2 हफ्ते पहले रविवार जनता दरबार के दौरान अमिताभ बच्चन बुलेटप्रूफ ग्लास के सुरक्षा घेरे के पीछे नजर आए. उनके आसपास अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था भी दिखाई दी और उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी सिक्योरिटी पर पैनी नजर बनाए हुए थे.

सलमान खान की सुरक्षा पहले से है टाइट

भारत के दिग्गज सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा पहले से ही बेहद मजबूत है. उनके घर पर हुई फायरिंग के बाद से उन्ही सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस पहले से काफी सतर्क है. बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में बालकनी और खिड़कियों पर बुलेटप्रूफ ग्लास पहले ही लगाया गया है. इसके अलावा सलमान खान के काफिले में बुलेटप्रूफ गाड़ी का इस्तेमाल किए जाने और उनके परिवार के कुछ सदस्यों के लिए भी पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था होने की जानकारी है. सलमान खान को पहले से Y+ सुरक्षा मिली है. वहीं टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले के बाद उनके आवास के आसपास सुरक्षा और सतर्कता बढ़ाई गई है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: बहुत ज्यादा स्मार्ट समझ रही हो अपने आपको? कनिका मान पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, एक्ट्रेस को कह दिया ट्यूबलाइट!

टाइगर मामले में क्या अपडेट है?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में भी बड़े डेवलपमेंट सामने आए हैं. इस दौरान मुंबई पुलिस ने दो पिस्तौल और 19 कारतूस के साथ ठाणे का युवक गिरफ्तार किया है. इस मामले में मुंबई पुलिस इस युवक की टाइगर श्रॉफ केस से कनेक्शन की भी जांच कर रही है. इस युवक के साथ उस वक्त मौजूद तीन अन्य साथी मौके से फरार हो गए हैं जिनकी तलाश मुंबई पुलिस कर रही है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने 14 नवंबर को साउथ मुंबई के अग्रीपाड़ा इलाके से ठाणे निवासी गणेश लांडगे (31) को दो देसी पिस्तौल और 19 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था. आरोपी पेशे से ड्राइवर बताया जा रहा है. वहीं फरार आरोपियों की बात करें तो इसमें अमर, वसीम और एक अज्ञात व्यक्ति के रूप में आरोपियों की पहचान हुई है.

Related Articles

Back to top button