मनोरंजन

रणबीर की ‘रामायण’ के 400 करोड़ बजट को लेकर क्या बोले सलमान खान? कहा- मुझे लगता है…

Salman khan On Ramayana: सलमान खान इस वक्त अपनी अकमिंग फिल्म मातृभूमि को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. मुंबई में 6 नवंबर को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च रखा गया था, जहां मीडिया साथियों को फिल्म का ट्रेलर दिखाया गया. हालांकि, ट्रेलर को ऑफिशियली रिलीज नहीं किया गया है. इस दौरान सलमान खान ने कई मुद्दों पर बात की है. भाईजान ने रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म ‘रामायण’ पर भी रिएक्शन दिया है. सलमान ने रामायण के 400 करोड़ रुपये बजट को लेकर अपनी राय रखी है.

सलमान का मानना है कि लोग फिल्म की कहानी से ज्यादा उसके बजट और वीएफएक्स (VFX) की बात कर रहे हैं, जो सही नहीं है. अपनी आने वाली फिल्म मातृभूमि के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान ने कहा कि रामायण की चर्चा उसके बजट या विजुअल इफेक्ट्स को लेकर नहीं, बल्कि उसकी कहानी को लेकर होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Maatrubhumi Release Date: हो गया कंफर्म, इस दिन रिलीज होगी सलमान खान की मातृभूमि, दिवाली से पहले बड़ा धमाका

सलमान ने कही ये बात

मुंबई में हुए इस इवेंट के दौरान सलमान खान ने कहा, मुझे लगता है कि रामायण की चर्चा रामायण को लेकर होनी चाहिए, न कि उसके वीएफएक्स और प्रोडक्शन पर आए खर्च को लेकर. मुझे लगता है कि 4000 करोड़ के बजट और वीएफएक्स-वीएफएक्स की जो चर्चा हो रही है, वह सही नहीं है. उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि रामायण की बात होनी चाहिए तो उसके राम, रावण और सीता की बात होनी चाहिए. सलमान के इस बयान के बाद एक बार फिर फिल्म के बजट और उसके बड़े लेवल पर हो रहे काम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

सलमान की फिल्म के बारे में

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फिल्म किसी न किसी वजह से अटक रही थी. अब फाइनली इसे हरी झंडी मिल गई है. पहले फिल्म का टाइटल ‘बैटल ऑफ गलवान रखा गया था. लेकिन अब इसे मातृभूमि कर दिया गया. वहीं फिल्म भी पहले 13 नवंबर को रिलीज होने वाली थी. वहीं, अब इसकी रिलीज डेट तय हो गई है. फिल्म को पोस्टर के मुताबिक, मातृभूमि 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी.

Related Articles

Back to top button