Bigg Boss 20: काजी तौकीर के लिए वाइफ हिफ्सा ने शेयर किया इमोशनल नोट, लिखा- ‘मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं’

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में इस वक्त फैमिली वीक चल रहा है. दीवाली के खास मौके पर बिग बॉस ने घरवालों को खास तोहफा है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को उनके घर से आए मैसेज मिले हैं. काजी तौकीर को भी उनके पिता, मां और भाई का एक खास वॉइस मैसेज सुनने को मिला. इस मैसेज को सुनकर काजी काफी भावुक हो गए. मैसेज में काजी की मां ने कहा था कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है. अब सिंगर की पत्नी ने भी उनके लिए इमोशनल नोट शेयर किया है.
काजी तौकीर की पत्नी डॉ. सैयद हिफ्सा काजी ने भी सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला नोट शेयर किया.
अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए हिफ्सा ने काजी और उनके पिता को समर्पित कुछ खास पंक्तियों के साथ पोस्ट की शुरुआत की. उनके शब्द ये बयां कर रहे हैं कि उन्हें अपने शौहर पर कितना गर्व है.
काजी की वाइफ हिफ्सा ने लिखा नोट
हिफ्सा ने लिखा, ‘एक शेर को जन्म दिया है जिसने, वो काजी की अम्मी जान हैं! उस शेर को दहाड़ना सिखाया है जिसने, वो काजी के अब्बा जान हैं!’ आगे हिफ्सा ने काजी के सफर पर गर्व जताया और बताया कि उन्हें अपने पति की कामयाबी पर कितना नाज है. उन्होंने लिखा, ‘सिर्फ 19 साल की उम्र में काजी ने वो मुकाम हासिल कर लिया था, जिसे पाने के लिए कई लोगों को पूरी जिंदगी लग जाती है. इसके बावजूद जिस चीज ने उन्हें जमीन से जुड़ा रखा, वो उनकी परवरिश थी. वहीं, कई सालों तक पर्दे से दूर रहने के बावजूद उन्हें आगे बढ़ते रहने की ताकत उनके माता-पिता की दुआओं, आशीर्वाद और संस्कारों से मिली.’
हिफ्सा ने आगे लिखा कि काजी ने बिग बॉस 20 में अपना खून-पसीना और पूरी जान लगा दी है. वह अपनी समझदारी, अच्छे अंदाज में गुस्सा जाहिर करने की कला, ह्यूमर, डांस, सिंगिंग, सादगी और अपनी शख्सियत के अलग-अलग रंगों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. यही बातें उन्हें ‘जनता की जान’ बनाती हैं.

हिफ्सा ने फैंस का भी शुक्रिया अदा किया
हिफ्सा ने काजी के चाहने वालों का भी शुक्रिया अदा किया और कहा कि जिस तरह से उनके फैंस हर कदम पर उनके साथ खड़े हैं, वह काबिले तारीफ है. खुद को काजी की जीवनसाथी बताकर उन्होंने लिखा, ‘मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं कि मैं उनकी शरीक-ए-हयात हूं. काजी के हर रॉकस्टार का शुक्रिया, जो उनकी सबसे मजबूत ताकत बनकर उनके साथ खड़े हैं. भरोसा बनाए रखें और मजबूती से उनका साथ देते रहें.’
अपनी पोस्ट के आखिर में हिफ्सा ने फैंस से काजी का समर्थन जारी रखने की अपील की. उन्होंने लिखा, ‘आइए, मिलकर इतिहास रचते हैं और बिग बॉस 20 की ट्रॉफी घर लेकर आते हैं!’ हिफ्सा ने इस इमोशनल पोस्ट के आखिर में अपना नाम लिखते हुए इसे खत्म किया.




