मनोरंजन

Junior NTR Next: बंद नहीं हुई जूनियर NTR की अगली फिल्म, मेकर्स ने दिया बड़ा हिंट, ड्रैगन के बाद क्या करेंगे?

Junior NTR Next: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों फिल्म ‘ड्रैगन’ को लेकर काफी चर्चाएं हैं. मेकर्स इस प्रोजेक्ट पर पूरी मेहनत के साथ काम कर रहे हैं. इस फिल्म से जुड़ा फर्स्ट लुक भी पहले ही सामने आ चुका है. जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है. जूनियर NTR की यह बड़ी फिल्म अगले साल यानी 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इन सबके बीच साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक और बड़ी खबर आई. साथ ही फैली अफवाहों पर अब पूरी तरह विराम लग गया है. जिसने फैन्स को बड़ी राहत दी है. फाइनली नागा वामसी और त्रिविक्रम एक साथ दिखे हैं, वहीं उनके साथ जूनियर एनटीआर भी हैं.

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें हैं कि नागा वामसी और त्रिविक्रम के बीच मतभेद हो गए हैं. जिसके चलते त्रिविक्रम ने सितारा एंटरटेनमेंट्स से अलग होने का फैसला किया है. इन अफवाहों में यह भी कहा गया कि जूनियर NTR की फिल्म ‘गॉड ऑफ वॉर’ ठंडे बस्ते में चली गई है.

फैन्स को अब मिला बड़ा सरप्राइज

हालांकि, नागा वामसी ने अपने खास अंदाज में अटकलों को खारिज कर दिया है. जिससे फैन्स को बड़ी राहत मिली है. इस प्रोड्यूसर ने एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें जूनियर एनटीआर, त्रिविक्रम, कल्याण राम एक साथ नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही, तमाम अफवाहों पर विराम लग गया है. दरअसल ‘गॉड ऑफ वॉर’ भगवान सुब्रमण्य स्वामी पर बेस्ड एक ग्रैंड फिल्म है. इस बड़े प्रोजेक्ट को एस. राधा कृष्णा और कल्याण राम, ‘हारिका एंड हसीन क्रिएशन्स’ और ‘एनटीआर आर्ट्स’ के बैनर तले प्रोड्यूस किया जाएगा. जिसके म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध हैं.

पहले रिलीज होगी जूनियर NTR की ये फिल्म

जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की पैन-इंडिया एक्शन फिल्म ‘ड्रैगन’ है. जो 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस मेगा बजट फिल्म का 9 अगस्त 2024 को ऑफिशियल ऐलान किया गया था. फिल्म में जूनियर एनटीआर लीड रोल में नजर आएंगे. जबकि उनके अपोजिट एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत को कास्ट किया गया है. वहीं, अनिल कपूर और साउथ एक्ट्रेस खुशबू सुंदर भी इस फिल्म में अहम रोल निभाती दिखेंगी.

Related Articles

Back to top button