मनोरंजन

जब सीन को परफेक्ट बनाने के लिए आदित्य रॉय कपूर ने पी शराब, फिर हुआ कुछ ऐसा कि रोकनी पड़ गई शूटिंग

Aditya Roy Kapur Birthday: एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने अपने 17 सालों के करियर में कई फिल्मों में काम किया, लेकिन जितनी पॉपुलैरिटी उन्हें उनकी लीड डेब्यू फिल्म ‘आशिकी 2’ से मिली, किसी दूसरी फिल्म से उन्हें वैसी पहचान नहीं मिली. ‘आशिकी 2’ उनके करियर की सबसे पॉपुलर फिल्म है. इस फिल्म में उन्होंने राहुल जयकर नाम के एक सिंगर का किरदार निभाया था, जिसे शराब की लत होती है. हालांकि, आदित्य ने इस फिल्म के एक सीन के लिए सच में शराब पी थी, लेकिन वो उस हालत में सीन शूट नहीं कर पाए थे, क्योंकि वो लाइन बोलते समय लड़खड़ाने लगे थे.

‘आशिकी 2’ साल 2013 में आई थी. इस फिल्म में उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आई थीं. करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में एक पुराने एपिसोड में आदित्य ने श्रद्धा के साथ शिरकत की थी. उसी दौरान आदित्य ने ‘आशिकी 2’ के एक सीन को परफेक्ट बनाने के लिए शराब पीने का खुलासा किया था. आज (16 नवंबर) उनका 41वां जन्मदिन है. इस मौके पर चलिए जानते हैं कि आदित्य ने क्या कुछ बताया था.

‘कॉफी विद करण’ पर आदित्य का खुलासा

‘कॉफी विद करण’ पर करण जौहर ने आदित्य से सवाल किया था कि क्या फिल्म के किसी सीन के लिए उन्होंने सच में शराब पी थी, तो उन्होंने हां में जवाब दिया था. उन्होंने कहा था कि उन्हें ऐसा लगा था कि किरदार को सही से करने के लिए ऐसा करना सही रहेगा. हालांकि, शराब पीने के बाद वो अपनी लाइन में बोलने में लड़खड़ाने लगे थे. हाल ये हुआ था कि उस दिन शूटिंग रोकनी पड़ी थी और पैकअप हो गया था.

ये भी पढ़ें-

चीन, जापान, साउथ कोरिया और रूस में कब रिलीज़ होगी रामायण? पक्की खबर मिल गई

दुनिया का एकलौता एक्टर जो राम भी बना, लक्ष्मण भी बना और राजा दशरथ भी, 4000 करोड़ी रामायण का है हिस्सा

श्रद्धा कपूर का मजाकिया अंदाज

करण के शो में आदित्य की इस बात में श्रद्धा ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि ‘आशिकी 2’ के सेट पर आदित्य अपनी लाइन बोलने में पूरी तरह लड़खड़ा रहे थे, लेकिन ये देखने में मजा आ रहा था. ‘आशिकी 2’ को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी. बता दें कि आदित्य ने इससे पहले साल 2009 में ‘लंदन ड्रीम्स’ में भी काम किया था. वो इस फिल्म में सपोर्टिंग रोल में थे, लेकिन उन्हें असली पहचान ‘आशिकी 2’ ने ही दिलाई, जो उनकी बतौर लीड एक्टर पहली फिल्म है.

Related Articles

Back to top button