छठ के आखिरी दिन मेकर्स ने The Vvaan के दूसरे पार्ट का किया ऐलान, सिद्धार्थ मल्होत्रा का पत्ता कटा?

The Vvaan Part 2: इसी साल सितंबर के महीने में ‘पंचायत’ वेब सीरीज के डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ‘द वन’ के नाम से एक फिल्म लेकर आए. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में नजर आए. इस जंगल एडवेंचर और फैंटेसी-थ्रिलर फिल्म की कहानी को छठ पूजा की आस्था से भी जोड़ा गया. छठ पूजा को लेकर इसमें एक गाना भी था. अब छठ के आखिरी दिन (16 नवंबर) मेकर्स ने इस फिल्म के दूसरे पार्ट का ऐलान कर दिया है.
‘द वन’ का निर्माण एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर की कंपनी बालाजी मोशन पिक्चर्स और TVF ने मिलकर किया था. ये दोनों कंपनियां दूसरे पार्ट के लिए एक बार फिर से साथ आई हैं. मेकर्स ने एक वीडियो शेयर करते हुए ‘द वन 2’ का ऐलान किया है. वीडियो में छठ की झलक है और छठ पर ही एक गीत बज रहा है. वीडियो में ये भी लिखा आता है कि दूसरे पार्ट की राइटिंग का काम शुरू हो चुका है.
सिद्धार्थ-तमन्ना का जिक्र नहीं
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर अनाउंसमेंट वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “द वन की कहानी अभी बाकी है. #THEVVAAN2 जल्द आ रही है.” छठ के आखिरी दिन मेकर्स ने ये घोषणा करके फैंस को दूसरे पार्ट के लिए एक्साइटेड कर दिया है. हालांकि, इस वीडियो में कहीं भी सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया का जिक्र नहीं है.
View this post on Instagram
जब फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने आएगी, तभी पता चलेगा कि क्या सिद्धार्थ और तमन्ना एक बार फिर से इस फिल्म का हिस्सा हैं या नहीं या फिर क्या इस बार नई स्टारकास्ट के साथ फिल्म बनाई जा रही है. हालांकि, फिल्म फिलहाल शुरुआती स्टेज में है. अभी फिल्म की कहानी लिखने का काम चल रहा है. रिलीज डेट को लेकर भी कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है.
ये भी पढ़ें-
रणबीर कपूर की रामायण ने 11 दिन में 1800 करोड़ी धुरंधर 2 को छोड़ा पीछे!
मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर लीक कर दिया अपना फोन नंबर, बोलीं- जल्दी कॉल करो
‘द वन’ ने कितनी कमाई की थी?
सैकनिल्क की मानें तो ‘द वन’ ने दुनियाभर से 91.49 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. रेंट पर ये फिल्म OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है. सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया के अलावा श्वेता तिवारी, मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर, अनूप सोनी जैसे स्टार्स भी नजर आए थे.




