मनोरंजन

IMA के विरोध के बाद पोस्टपोन हुई सनी देओल की ‘सूर्या’, अब कब होगी रिलीज?

Sunny Deol Suryaa Postpened: सनी देओल और रवि किशन की फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी. पर फिल्म को लेकर हुए विवाद के बाद अब ये अपने तय वक्त पर रिलीज़ नहीं हो पाएगी. मेकर्स ने इसकी रिलीज को फिलहाल 2027 तक के लिए टालने का फैसला किया है. पिछले महीने ‘सूर्या’ का टीजर आया था, जिसके बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने इसमें डॉक्टरों के चित्रण के तरीके पर सवाल उठाए थे. मामला कोर्ट तक पहुंच गया था.

विवाद के बाद से फिल्म की रिलीज़ पर खतरा मंडराता नज़र आ रहा था. अब बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि मेकर्स ने फिल्म को फिलहाल पोस्टपोन करने का फैसला किया है ताकि ‘सूर्या’ को लेकर आईएमए की चिंताओं का समाधान किया जा सके. मेकर्स अब इस फिल्म को 15 जनवरी, 2027 को रिलीज़ करने के बारे में सोच रहे हैं. हालांकि मेकर्स आधिकारिक तौर पर अब डेट का ऐलान तब ही करेंगे जब फिल्म पर विवाद खत्म होगा और सीबीएफसी से इसे हरी झंडी मिल जाएगी.

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

टीजर आते ही मचा था बवाल

सूर्या का निर्देशन मलयालम फिल्ममेकर एम पद्मकुमार ने किया है. फिल्म का पहला टीजर सनी देओल के बर्थडे पर 19 अक्टूबर को रिलीज़ किया गया था. टीजर में सनी देओल हेल्थकेयर सिस्टम की गड़बड़ियों के खिलाफ लड़ते दिखाई दिए. साथ ही वो डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा भी करते दिखे. इसको लेकर आईएमए ने फिल्म के खिलाफ मोर्चा खोला और इसका विरोध किया. डॉक्टरों का कहना था कि जिस तरह की सामग्री टीजर में है, उससे लोगों के बीच डॉक्टर को लेकर नफरत पैदा हो सकती है.

ये भी पढ़ें: सनी देओल की सूर्या पर लगेगा बैन? टीजर आते ही विवादों में फिल्म, IMA ने अश्विनी वैष्णव से की ये 3 बड़ी मांग

कोर्ट के फैसले से पहले ही टाली रिलीज

डॉक्टरों की तरफ से हाई कोर्ट में फिल्म पर रोक की मांग के साथ एक याचिका भी दायर की गई थी. सुनवाई में कोर्ट ने केंद्र सरकार, CBFC और फिल्ममेकर्स को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, जिसपर 16 नवंबर यानी आज सुनवाई हो सकती है. इसके अलावा 5 नवंबर को फिल्म के खिलाफ एक पीआईएल भी हाईकोर्ट में दायर हुई थी, जिसे कोर्ट ने सुनने से इनकार कर दिया था. कोर्ट का कहना था कि इस मामले में सिंगल जज पहले से ही सुनवाई कर रहे हैं. हालांकि कोर्ट के किसी फैसले से पहले मेकर्स ने फिल्म को पोस्टपोन करने का फैसला कर लिया है.

Related Articles

Back to top button