अजब-गजब

4800 रुपए का एक लंच, उड़ गई 7 दिन की सैलरी! मुंबई की लड़की का पोस्ट वायरल, लोग बोले- इतने में तो महीने का राशन आ जाता

मुंबई में रहना मतलब हर महीने जेब खाली होना. अब एक महिला के एक पोस्ट ने इस कड़वी सच्चाई को सबके सामने ला दिया है. महिला ने सोशल मीडिया पर अपने लंच का बिल शेयर किया. बिल देखकर हर कोई हैरान रह गया. सिर्फ एक बार के लंच में 4800 रुपए खर्च हो गए.

X (पहले ट्विटर) हैंडल @_Shivkivani से शिवानी नाम की यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा, 4800 रुपए का लंच, मेरी 7 दिन की सैलरी चली गई. बस इतना लिखना था कि पोस्ट आग की तरह वायरल हो गई. लोग अपनी-अपनी सैलरी और खर्च का हिसाब लगाने लगे.

एक यूजर ने कमेंट किया, 4800 में तो मेरे घर का महीने भर का राशन आ जाता है. दूसरे ने लिखा, मुंबई में यही हाल है, यहां चाय भी 50 की मिलती है. वहीं कुछ लोगों ने महिला को ट्रोल भी किया. लोगों ने कहा, किसने बोला था इतने महंगे रेस्टोरेंट में जाने को, दिखावा करना था तो बिल भी तो भरना पड़ेगा.

लेकिन ज्यादातर लोगों ने कहा कि ये सिर्फ एक लड़की की कहानी नहीं है. ये हर उस नौकरी वाले की कहानी है जो बड़े शहर में कम सैलरी में गुजारा कर रहा है.

मुंबई में एक तरफ किराया, दूसरी तरफ खाना-पीना और ट्रैवल. सैलरी आते ही खत्म हो जाती है. महिला का पोस्ट इसी दर्द को दिखाता है. अब इस पोस्ट पर दो गुट बन गए हैं. एक गुट बोल रहा है कि मुंबई में महंगाई अब आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गई है। दूसरा गुट बोल रहा है कि महंगे कैफे में जाना मजबूरी नहीं, शौक है. आपका क्या कहना है, 4800 रुपए का लंच सही है या लूट है?

Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इस पोस्ट में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

Related Articles

Back to top button