अजब-गजब

कैमरे के सामने शर्माने लगे दूल्हा-दुल्हन, फिर फोटोग्राफर ने कुछ ऐसे समझाया पोज कि हंसते रह जाएंगे आप

आजकल शादी की तैयारियों में प्री-वेडिंग फोटोशूट का अपना ही अलग क्रेज है. शादी से पहले ही कपल अपनी खूबसूरत यादों को तस्वीरों और वीडियो में कैद करना चाहते हैं. इसके लिए वे किसी शानदार लोकेशन पर जाते हैं और प्रोफेशनल फोटोग्राफर की मदद से अलग-अलग अंदाज में तस्वीरें खिंचवाते हैं.

कोई पहाड़ों के बीच रोमांटिक फोटो लेना पसंद करता है, तो कोई समुद्र किनारे या किसी खूबसूरत गार्डन में अपना फोटोशूट करवाता है, लेकिन प्री-वेडिंग शूट जितना देखने में खूबसूरत लगता है, कई बार इसे करवाना उतना आसान नहीं होता. खासकर उन कपल्स के लिए जो कैमरे के सामने थोड़े शर्मीले होते हैं. उन्हें समझ ही नहीं आता कि कैमरे के सामने कैसे खड़े होना है, एक-दूसरे को कैसे देखना है और किस तरह के पोज देने हैं. फोटोग्राफर चाहे जितना समझा ले, लेकिन कैमरे के सामने आते ही उनकी सारी झिझक बाहर आ जाती है.

कैमरामैन खुद बन गया दुल्हन

ऐसे में कई बार कुछ ऐसे मजेदार पल बन जाते हैं, जिन्हें देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. इसमें एक कैमरामैन ने दूल्हा-दुल्हन की झिझक दूर करने के लिए ऐसा तरीका अपनाया कि देखने वाले भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान कैमरामैन दूल्हा-दुल्हन को अलग-अलग पोज देने के तरीके समझा रहा है. लेकिन शायद कपल कैमरे के सामने उतने सहज नहीं हो पा रहे थे, जितना फोटोग्राफर चाहता था. खासकर रोमांटिक पोज देते समय दोनों को काफी झिझक महसूस हो रही थी. बस फिर क्या था, कैमरामैन ने इस परेशानी का ऐसा मजेदार हल निकाला, जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा. वह खुद दुल्हन बनने के अंदाज में दूल्हे के सामने आ गया और उसे समझाने लगा कि आखिर पोज कैसे देना है.

उसका यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोगों के लिए अपनी हंसी रोकना मुश्किल हो गया. कैमरामैन जिस तरह दुल्हन की तरह एक्टिंग करते हुए दूल्हे को पोज समझा रहा था, वह वाकई काफी मजेदार था. आमतौर पर फोटोग्राफर कैमरे के पीछे रहकर निर्देश देते हैं, लेकिन यहां तो कैमरामैन ने खुद ही पूरा रोल निभाना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें: हॉस्टल में खटमलों का आतंक खत्म करने के लिए छात्रों ने उठाया ऐसा कदम, देखते ही मच गई चीख-पुकार

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर chandima.lakshan.photography नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. इसकी सबसे मजेदार बात यही है कि कैमरामैन ने दूल्हा-दुल्हन की परेशानी को समझते हुए उन्हें सहज करने का एक अनोखा तरीका अपनाया.

यहां देखिए वीडियो

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Chandima Lakshan (@chandima.lakshan.photography) द्वारा साझा की गई पोस्ट

Related Articles

Back to top button