अजब-गजब

पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस का बुरा हाल, AC से पानी की तेज धार देख लोग बोले- ये ट्रेन है या वाटर पार्क?

ट्रेन का सफर अगर आरामदायक हो तो लंबी दूरी भी आसानी से कट जाती है. खासकर रात के समय यात्री यही उम्मीद करते हैं कि सीट पर आराम से लेटकर कुछ घंटे चैन की नींद ले सकें. लेकिन जरा सोचिए, आप रात में सोने की तैयारी कर रहे हों और अचानक आपके ऊपर छत से पानी गिरने लगे तो क्या होगा? जाहिर है, नींद तो दूर, पूरी रात परेशानी में गुजर जाएगी. कुछ ऐसा ही नजारा पुणे से हावड़ा जा रही दुरंतो एक्सप्रेस में देखने को मिला.

इस ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के लिए रात का सफर किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. दरअसल, ट्रेन के एक कोच में AC डक्ट से अचानक पानी गिरना शुरू हो गया. शुरुआत में शायद यात्रियों को लगा होगा कि कहीं से थोड़ा पानी टपक रहा है, लेकिन देखते ही देखते मामला काफी गंभीर हो गया. कोच में कई जगहों से पानी बहने लगा और यात्रियों के लिए अपनी सीट पर आराम करना भी मुश्किल हो गया.

ट्रेन बना वाटर पार्क

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे Gaurav Dharad नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘दुरंतो एक्सप्रेस नहीं, वाटर पार्क.’ वीडियो देखने के बाद यह बात काफी हद तक सही भी लगती है, क्योंकि कोच के अंदर का नजारा किसी ट्रेन से ज्यादा पानी से भरे पार्क जैसा दिखाई दे रहा है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कोच के अंदर लगे AC डक्ट से लगातार पानी निकल रहा है. यह सिर्फ एक जगह की समस्या नहीं थी, बल्कि कोच में कई जगहों पर पानी गिरता दिखाई दे रहा है. कहीं पानी बूंद-बूंद करके टपक रहा था तो कहीं उसकी धार इतनी तेज थी, जैसे किसी ने नल खोल दिया हो. रात के समय यात्री अपनी-अपनी सीटों पर चादर ओढ़कर आराम करने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन ऊपर से गिरते पानी ने उनकी परेशानी बढ़ा दी. कई यात्री पानी से बचने के लिए इधर-उधर होते नजर आए. जिन सीटों पर आराम से सोने की उम्मीद थी, वहां पानी पहुंचने लगा. ऐसे में यात्रियों के लिए अपना सामान और बिस्तर बचाना भी चुनौती बन गया.

वीडियो में साफ दिखता है कि पानी लगातार नीचे की तरफ बह रहा है. हालात ऐसे नजर आ रहे हैं कि यात्रियों को रातभर चैन से सोने का मौका शायद ही मिला हो. लंबी दूरी के सफर में इस तरह की परेशानी किसी के लिए भी बेहद थकाने वाली हो सकती है.

यह भी पढ़ें: कैमरे के सामने शर्माने लगे दूल्हा-दुल्हन, फिर फोटोग्राफर ने कुछ ऐसे समझाया पोज कि हंसते रह जाएंगे आप

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग दुरंतो एक्सप्रेस को वाटर पार्क बता रहे हैं, तो कुछ ने रेलवे की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. लोगों का कहना है कि यात्री AC कोच का टिकट इसलिए लेते हैं ताकि सफर आरामदायक रहे, लेकिन अगर कोच के अंदर ही बारिश होने लगे तो फिर सुविधाओं का क्या मतलब?

यहां देखिए वीडियो

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Gaurav Dharad (@gauravdharad11) द्वारा साझा की गई पोस्ट

Related Articles

Back to top button