मनोरंजन

दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं धीरज धूपर-विन्नी अरोड़ा? 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर किया ऐसा पोस्ट

टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर कपल धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा ने अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है. अपनी शादी के 10 साल पूरे होने के मौके पर इस स्टार कपल ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस दोनों को बधाई दे रहे हैं. दरअसल, इस पोस्ट के जरिए धीरज और विन्नी ने अपने परिवार के बढ़ने के बारे में बात करते हुए दूसरी प्रेग्नेंसी की तरफ इशारा किया है.

धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई रोमांटिक तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है. इन तस्वीरों में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री के साथ-साथ उनके बेटे जैन के साथ कुछ बेहद प्यारे फैमिली मोमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं. लेकिन जिस चीज ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा वो थी इस पोस्ट की आखिरी स्लाइड. आखिरी तस्वीर पर एक बेहद खास मैसेज था. दोनों ने लिखा,”हम अपने परिवार में थोड़ा और प्यार जोड़ने जा रहे हैं.” इस एक लाइन ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है और फैंस कयास लगा रहे हैं कि धीरज और विन्नी अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Dheeraj Dhoopar (@dheerajdhoopar)

धीरज-विन्नी का प्यार भरा नोट

तस्वीरों को शेयर करते हुए धीरज और विन्नी ने एक-दूसरे के लिए एक बेहद प्यार भरा नोट भी लिखा. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “एक दशक का साथ और अभी पूरी जिंदगी बाकी है. दस साल बाद भी तुम मेरे सबसे पसंदीदा इंसान हो और मेरी सबसे पसंदीदा लव स्टोरी हो. हैप्पी एनिवर्सरी माय लव.”

सीरियल के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात

धीरज और विन्नी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों की पहली मुलाकात साल 2009 में टीवी शो ‘मात पिता के चरणों में स्वर्ग’ के सेट पर हुई थी. साथ काम करते-करते दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई और जल्द ही ये दोस्ती प्यार में बदल गई. कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 16 नवंबर 2016 को धूमधाम से शादी रचाई थी.

2022 में बने थे बेटे जैन के पेरेंट्स

शादी के करीब 6 साल बाद 10 अगस्त 2022 को धीरज और विन्नी पहली बार माता-पिता बने थे. विन्नी ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया. कपल ने अपने लाडले का नाम जैन रखा. तब से लेकर आज तक दोनों अक्सर अपने बेटे के साथ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. फिलहाल धीरज और विन्नी ने आधिकारिक तौर पर दूसरी प्रेग्नेंसी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनकी 10वीं सालगिरह के इस खास पोस्ट के कमेंट सेक्शन में सेलेब्स और फैंस की ओर से बधाइयों का तांता लग गया है. अब हर किसी को कपल की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार है.

Related Articles

Back to top button