मनोरंजन

Maatrubhumi: बर्फीले पानी में रोज 6 घंटे शूटिंग करते थे सलमान खान, डायरेक्टर ने खोला ‘मातृभूमि’ की मेकिंग का बड़ा राज

Maatrubhumi: सलमान खान की ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ फाइनली बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. लंबे वक्त से अलग-अलग वजहों से फिल्म अटकी हुई थी. यह फिल्म अब रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. मेकर्स ने इसे 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में उतारने का प्लान बनाया है. हाल ही में फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. ट्रेलर में सलमान खान का बेहद दमदार, एक्शन से भरपूर अवतार देखने को मिल रहा है. फिल्म की रिलीज से पहले डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है.

हाल ही में अपूर्व लाखिया ने बताया कि ‘मातृभूमि’ के हर फ्रेम को असली और रियलिस्टिक बनाने के लिए टीम ने बहुत मेहनत की है. वो कहते हैं कि मुंबई के किसी आरामदायक स्टूडियो में सेट लगाने के बजाय असली और बेहद मुश्किल लोकेशंस पर शूटिंग करने का फैसला किया है.

‘मातृभूमि’ के लिए की कड़ी तैयारी

डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने बताया कि, ”शुरुआत में हमने इस हिस्से की शूटिंग मुंबई के एक स्टूडियो में करने की प्लानिंग की थी. लेकिन सलमान सर से बात करने के बाद हमें समझ आ गया कि स्टूडियो का सेट वह असली अहसास नहीं दे पाएगा. इसलिए, हम बाहर गए और सितंबर के आखिर में ऐसी जगह शूटिंग की. जहां पानी का टेंपरेचर लगभग 0 डिग्री के करीब रहा होगा. जब आप सलमान सर और बाकी लड़कों को कांपते हुए देखते हैं, तो वह कोई एक्टिंग नहीं है. वो दिन में छह घंटे तक उस बर्फीले पानी में रहे और टेक के बीच गीले कपड़ों में ही खाना खाते थे.”

उन्होंने आगे बताया, ”मुझे लगा था कि हम इसे एक दिन में पूरा कर लेंगे, लेकिन इसमें ढाई दिन लग गए. पूरी क्रू को तो बस यह देखकर ही ठंड लगने लगी थी कि वो लोग खुद को कितनी मुश्किल हालात में डाल रहे थे. सलमान खान फिजिकल तौर से मुश्किल किरदारों में अपनी पूरी जान लगा देने के लिए जाने जाते हैं. स्टूडियो में शूटिंग करने के बजाय उन्होंने यह रास्ता चुना.”

Related Articles

Back to top button