करीना कपूर ने क्यों ठुकराई थीं सैफ अली खान की 2 बड़ी फिल्में? परेशान हो गए थे एक्टर, करण जौहर का खुलासा

Koffee With Karan 9: करण जौहर के पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का यह आखिरी सीजन है. जिसका चौथा एपिसोड अब फाइनली ऑन एयर हो चुका है. इस बार शो में करीना कपूर और सैफ अली खान आए, जहां दोनों की बॉन्डिंग, सैफ के वन लाइनर्स ने लोगों को खूब एंटरटेन किया. यूं तो यह पहली बार नहीं है, जब वो शो में साथ दिखे हों. इससे पहले भी दोनों को साथ में देखा जा चुका है. इस एपिसोड में कई खुलासे हुए और हाल ही में हुई चीजों को लेकर भी कपल ने खुलकर बात की. इस दौरान करण जौहर ने बताया कि करीना कपूर ने सैफ की इन दो फिल्मों को ठुकराया था. जिसकी वजह से सैफ परेशान हो गए थे.
यूं तो करीना कपूर और सैफ अली खान ने साथ में कई फिल्में की हैं. जिनमें- ‘एलओसी कारगिल’, ‘ओमकारा’, ‘टशन’, ‘कुर्बान’ (2009) और ‘एजेंट विनोद’ शामिल हैं. हालांकि, एक वक्त था करीना कपूर को दो और बड़ी फिल्में ऑफर हुई थीं. पर एक्ट्रेस ने इन्हें NO कह दिया था और उन दोनों ही फिल्मों में सैफ अली खान लीड रोल में थे. हाल ही में ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 9 के दौरान दोनों ने अपने करियर के कुछ दिलचस्प फैसलों पर बात की. जिनमें वो फिल्में भी शामिल थीं जिन्हें करीना ने ठुकरा दिया था.
करीना ने किन फिल्मों के लिए कहा था NO?
जब करीना ने ‘कल हो ना हो’ के लिए मना कर दिया था तो सैफ का काफी शॉकिंग रिएक्शन था. इस बात का खुलासा खुद होस्ट और फिल्ममेकर करण जौहर ने किया. वो कहते हैं- ”मुझे याद है कि जब करीना ने ‘कल हो ना हो’ के लिए मना कर दिया था, तो तुम कितने परेशान हो गए थे. असल में, वो तुम्हारे साथ काम करने के लिए बहुत एक्साइटेड थे. मुझे लगता है कि उन्हें ‘रेस’ भी ऑफर हुई थी, जिसकी स्क्रिप्ट वाकई बहुत शानदार थी. लेकिन उन्होंने कहा, ‘नहीं, मैं अभी कुछ भी नहीं कर रही हूं.” इसे लेकर करीना ने रिप्लाई करते हुए कहा कि- ”यह किस्मत की बात थी.”
‘कल हो न हो’ ने जीते सबके दिल
दरअसल निखिल आडवाणी ने ‘कल हो ना हो’ को डायरेक्ट किया था. इस रोमांटिक ड्रामा में शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा लीड रोल में थे. प्रीति ने नैना कपूर, शाहरुख खान ने अमन माथुर और सैफ ने रोहित पटेल का रोल किया था. नैना और अमन को एक दूसरे से प्यार होता है, पर शादी सैफ और प्रीति की होती है. क्योंकि अमन (शाहरुख) को फिल्म में बीमारी होती है. कहा जाता है कि फिल्म की फीस को लेकर करीना कपूर ने फिल्म ठुकराई थी.




