दीपिका कक्कड़ के बेटे संग पार्क में क्या हुआ? शोएब इब्राहिम बोले- किसी भी बच्चे के साथ ऐसा मत कीजिए

Dipika Kakar And Shoaib Ibrahim Son: टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम और उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने साढ़े तीन साल के बेटे रूहान का एक ऐसा वीडियो देखा, जिससे वो परेशान हो गए. उन्होंने बताया का एक महिला ने उनके बेटे के साथ एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वो महिला उनके बेटे को जबरदस्ती गोद में उठाने की कोशिश कर रही थी और उसके साथ वीडियो बना रही थी.
शोएब इब्राहिम ने बताया कि उनका बेटा कुछ दिन पहले एक पार्क गया था. पार्क में एक महिला उनके बेटे को जबरदस्ती गोद में लेकर वीडियो बना रही थी. शोएब का कहना है कि उनका बेटे उस महिला से मना भी कर रहा था कि वो उनके पास नहीं जाएगा, लेकिन वो उसे जबरदस्ती गोद में लेने की कोशिश कर रही है. इससे रूहान परेशान भी हो रहा था.
शोएब ने जारी किया वीडियो
शोएब इब्राहिम ने 16 नवंबर को अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी किया. वीडियो के टाइटल में उन्होंने लिखा, “किसी भी बच्चे के साथ ऐसा मत कीजिए.” उन्होंने ये भी बताया कि बाद में उस महिला ने इंस्टाग्राम से रूहान के साथ का वीडियो डिलीट कर दिया.
शोएब इब्राहिम ने वीडियो में क्या बताया?
शोएब ने वीडियो में कहा, “रूहान कुछ दिन पहले पार्क गया था. मैंने अभी इंस्टा पर एक वीडियो देखा, जिसमें एक लेडी रूहान को जबरदस्ती गोद में उठाने की कोशिश कर रही है और वीडियो बना रही है. दिख रहा है कि वो बच्चा इरिटेटेड है. वो नहीं जा रहा है उनके पास. वो उनसे बोल रहा है कि मैं नहीं आऊंगा आपकी गोद में, लेकिन फिर भी वो महिला उसको कह रही है कि आओ ना, आओ रूहान, देखो ना मैं वीडियो बना के डालूंगी इंस्टा पर.”
ये भी पढ़ें-
ग्रैमी 2027 में इस सिंगर को मिले 11 नॉमिनेशन, तमिल गाने ने रचा इतिहास
बर्फीले पानी में 6 घंटे शूटिंग करते थे सलमान, डायरेक्टर ने खोला राज
शोएब ने ये भी कहा, “बच्चे को क्या समझ आएगा कि इंस्टा क्या है. मुझे लगता है कि ये चीज गलत है. अगर आप ये वीडियो देख रही हैं या नहीं देख रही हैं, ये चीज बहुत ज्यादा गलत लगी है, बहुत ज्यादा बुरी लगी है. किसी को भी परेशान नहीं करना चाहिए. मुझे लगता है कि उनको ये चीज समझ में आई है. उन्होंने जब कल वीडियो डाला था तो बहुत से लोगों ने उनको इस चीज के लिए क्रिटिसाइज किया. मुझे लगता है कि इस वजह से उन्होंने वो वीडियो डिलीट कर दिया है.”




