जॉन अब्राहम की ‘गुरु’ में हुई इस एक्ट्रेस की ENTRY, कब रिलीज होगी फिल्म?

John Abraham Film: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम फिल्मों की दुनिया में लगातार धमाल मचा रहे हैं. पर्दे पर अपनी बेहतरीन एक्टिंग और शानदार एक्शन अंदाज से दर्शकों का दिल जीतते रहते हैं. जॉन लगातार एक के बाद एक बेहतरीन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. यही वजह है कि उनके फैन्स हमेशा उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं. फिलहाल उनके खाते में कई बड़ी फिल्में हैं, जिनकी शूटिंग जोर-शोर से चल रही है. हाल ही में जॉन अब्राहम अपनी एक नई अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं. डायरेक्टर रिभु दासगुप्ता की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘गुरु’ में एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है.
दरअसल जॉन अब्राहम की फिल्म ‘गुरु’ पर फिलहाल काम शुरू कर दिया गया है. इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ी खबरें सामने आते ही उनके फैन्स बेहद खुश हैं. खास बात यह है कि इस फिल्म में जॉन के साथ निकिता दत्ता और दानिश पंडोर भी दिखने वाले हैं. एक थ्रिलर जॉनर की फिल्म होने के नाते इस प्रोजेक्ट से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं.
जॉन के अपोजिट दिखेंगी निकिता दत्ता
हाल ही में वैरायिटी इंडिया पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, निकिता दत्ता अब जॉन अब्राहम की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘गुरु’ की कास्ट में शामिल हो गई हैं. रिभु दासगुप्ता की फिल्म दानिश पंडोर, आरिफ जकारिया और कीतू गिडवानी भी नजर आएंगे. इस प्रोजेक्ट की शूटिंग सितंबर 2026 में शुरू हुई थी. फिल्म को ऑथम एंटरटेनमेंट, शिबाशीष सरकार, जेए एंटरटेनमेंट और फ्यूजन फ्लिक्स वाले प्रोड्यूस कर रहे हैं.
Instagram-এ এই পোস্টটি দেখুন
क्या होगी इस फिल्म की कहानी?
दरअसल यह फिल्म ‘गुरु’ है, जिसकी कहानी एक ऐसे आदमी पर बेस्ड है. जिसकी जिंदगी तब बिखरने लगती है, जब उसे अहसास होता है कि उसकी यादें और असल हकीकत अब एक-दूसरे से मेल नहीं खातीं. जब उसके आस-पास अजीब घटनाएं घटने लगती हैं, तो वो अपनी ही समझ पर सवाल उठाने लगता है. और सोचने लगता है कि वो किस पर भरोसा करे. यह फिल्म उस धुंधली होती रेखा को खंगालती है जो उसकी यादों और असलियत के बीच है. कहा जा रहा है कि फिल्म को 2027 में रिलीज किया जा सकता है.




