मनोरंजन

पिता शाहरुख खान से तुलना होने पर बोले आर्यन खान, बोले- इसे तारीफ की तरह लेता हूं

Aryan Khan Reaction: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान पिछले कई दशकों से हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे हैं. उनके बच्चे आर्यन खान और सुहाना खान भी अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहे हैं, हालांकि दोनों ने अलग-अलग रास्ते चुने हैं. जहां सुहाना ने साल 2023 में जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था, वहीं आर्यन ने कैमरे के पीछे रहकर काम करने का फैसला किया. उन्होंने साल 2025 में नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू किया था.

अब आर्यन खान ने एक और उपलब्धि हासिल की है. उन्हें टाइम मैगजीन की पहली TIME100 Next India लिस्ट में जगह मिली है. इस लिस्ट में अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे उभरते टैलेंट को शामिल किया गया है. मैगजीन के साथ बातचीत में आर्यन ने अपने पिता शाहरुख खान से होने वाली तुलना पर भी अपना रिएक्शन दिया है.

पिता शाहरुख से तुलना होने पर क्या बोले आर्यन?

आर्यन खान की शक्ल काफी हद तक उनके पिता शाहरुख खान से मिलती है. इतना ही नहीं, ऐसा लगता है कि उन्हें अपने पिता से मजाकिया अंदाज भी विरासत में मिला है. मैगजीन के साथ बातचीत के दौरान जब आर्यन से शाहरुख खान से उनकी तुलना को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “हर किसी की तुलना उनसे की गई है. अगर मैं भी उन लोगों में से एक हूं, तो इसमें कोई बात नहीं है. देश के नंबर वन शख्स से तुलना होना मेरे लिए तारीफ की बात है. वह वाकई कमाल के इंसान हैं।”

फिल्ममेकिंग को लेकर आर्यन ने क्या कहा?

आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ साल 2025 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. दर्शकों को यह सीरीज काफी पसंद आई थी. इंटरव्यू में आर्यन ने अपने फिल्ममेकिंग के तरीके के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि उन्हें किसी आइडिया को शुरुआत से लेकर उसे पर्दे पर उतारने तक का सफर काफी पसंद है.

शाहरुख और आर्यन का वर्कफ्रंट

फिलहाल आर्यन खान ने अपने अगले डायरेक्टोरियल प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है. वहीं, उनके पिता शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत, अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है, जो 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें: सीता के किरदार में साई पल्लवी को देख दादा ने दिया ऐसा रिएक्शन, बोले- ऐसा लगा जैसे.

Related Articles

Back to top button