मनोरंजन

बेटी सरायाह की प्राइवेंसी को लेकर सिद्धार्थ-कियारा की अपील, एयरपोर्ट से वायरल हुआ था वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इस वक्त अपनी दूसरी प्रेगनेंसी एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने जा रही हैं. इससे पहले कियारा और सिद्धार्थ की एक प्यारी सी बेटी है, जिसका नाम सरायाह है. कपल ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है. लेकिन कुछ समय पहले जयपुर एयरपोर्ट से उनकी बेटी का एक वीडियो ले लिया गया था, जिसे काफी वायरल भी किया गया था. इसी मामले को लेकर अब सिद्धार्थ और कियारा ने चुप्पी तोड़ी है.

अब इस मामले पर दोनों ने अपनी टीम के जरिए एक आधिकारिक बयान जारी किया है. इसमें उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया पेजों से बेटी की तस्वीरें और वीडियो शेयर न करने की अपील की है. साथ ही कहा है कि अगर कोई ऐसा करता भी है, तो उसकी बेटी का चेहरा इमोजी से ढक दिया जाए. आइए जानते हैं कपल ने और क्या-क्या कहा है?

सरायाह का वीडियो वायरल होने के बाद कपल ने की अपील

यह पूरा मामला जयपुर एयरपोर्ट का है, जहां कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी बेटी के साथ नजर आए थे. इस दौरान सिद्धार्थ अपनी नन्ही बेटी को गोद में लिए हुए थे, जबकि कियारा कैमरों से उसका चेहरा छिपाने की कोशिश करती दिखीं. हालांकि, इस दौरान सरायाह की एक झलक कैमरे में कैद हो गई और देखते ही देखते उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

टीम के जरिए जारी किया बयान

इसके बाद कपल ने अपनी टीम के जरिए एक बयान जारी किया और मीडिया संस्थानों के साथ सोशल मीडिया पेजों से उनकी बेटी की प्राइवेसी का सम्मान करने की गुजारिश की. बयान में कहा गया, “हमारी आपसे एक छोटी-सी गुजारिश है. हम चाहेंगे कि आप सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की बेटी का वीडियो अपने पेज या पोर्टल पर शेयर न करें. अगर आप ऐसा करते हैं, तो कृपया उसके चेहरे को किसी इमोजी से ढक दें. हम आपसे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील करते हैं. आपकी समझ और सहयोग के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.”

बेटी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं कियारा-सिद्धार्थ

कियारा और सिद्धार्थ ने जुलाई 2025 में अपनी बेटी का स्वागत किया था. 15 जुलाई 2025 को दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए माता-पिता बनने की खुशखबरी दी थी. हालांकि, उन्होंने शुरुआत से ही अपनी बेटी को मीडिया की नजरों से दूर रखने का फैसला किया. नवंबर 2025 में कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा बताया था. बेटी के जन्म के समय भी दोनों ने पैपराजी और मीडिया से खास अपील की थी कि उनकी नवजात बच्ची की तस्वीरें न ली जाएं.

Related Articles

Back to top button