मनोरंजन

Box Office: रणबीर कपूर की रामायण ने दुनियाभर में की बंपर कमाई, लेकिन ओपनिंग डे पर इन 10 इंडियन मूवीज से रह गई पीछे

रणबीर कपूर की रामायण फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. इसे भारतीय सिनेमा के अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है. लेकिन फिल्म से जैसे कलेक्शन की उम्मीद थी वैसा ये फिल्म नहीं कर सकी है. इसकी कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. फिल्म पहले दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में तो सफल रही है. लेकिन इसके बाद भी फिल्म देश की 10 ऐसी फिल्मों से पीछे रह गई है जिसने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे कलेक्शन के लिहाज से सबसे ज्यादा कमाई की हो. इस लिस्ट में साउथ और बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में शामिल है जिसे रामायण आसानी से पीछे छोड़ सकती थी.

लेकिन कहीं कोई कमी रह गई. या तो प्रमोशन में या फिर डिस्ट्रिब्यूशन में कोई चूक रह गई जिस वजह से शानदार बज़, ज्यादा स्क्रीन्स और ग्रैंड रिलीज के बाद भी ये फिल्म सिनेमाघरों में ओपनिंग डे पर वो कमाल नहीं दिखा सकी जिसकी उम्मीद की जा रही थी. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने कितने रुपये कमाए और 130 करोड़ के आसपास की कमाई के बाद भी ये फिल्म 10 फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन से पीछे रह गई.

कितना रहा रामायण का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

रणबीर कपूर की रामायण ने पहले दिन नेट कलेक्शन के मामले में सैकनिल्क के मुताबिक 64.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं ग्रॉस कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने 77.50 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म का ओवरसीज स्टैट्स भी आ चुका है. विदेश में इस फिल्म ने पहले दिन 50 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखाई है. वहीं फिल्म का ओपनिंग डे का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 127.50 करोड़ रुपये का हो चुका है. फिल्म ने शानदार कमाई तो की है लेकिन इसके बाद भी ओपनिंग डे पर रणबीर कपूर की ये फिल्म 10 फिल्मों से पीछे रह गई है.

ये भी पढ़ें- Ramayana Casting: रणबीर कपूर की रामायण में इन 6 किरदारों ने चौंकाया, अपनी अपीयरेंस और एक्टिंग से किया इंप्रेस

किन 10 फिल्मों से पीछे रह गई रामायण?

भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म रामायण पहले दिन तो इतिहास रचने से काफी पीछे रह गई. ये फिल्म 127.50 करोड़ रुपये कमाने के बाद भी 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने वाली 10 भारतीय फिल्मों से पीछे रह गई है. ये फिल्म 142.8 करोड़ ओपनिंग डे पर कमाने वाली थलपति विजय की लियो से पीछे रह गई. वहीं ये फिल्म 144.2 करोड़ कमाने वाली दे कॉल हिम ओजी से भी पीछे रह गई. वहीं फिल्म 153.20 करोड़ कमाने वाली कुली फिल्म से भी पीछे रह गई. फिल्म 158.8 करोड़ का कलेक्शन करने वाली सालार फिल्म से भी पीछे रह गई.

इन फिल्मों से भी काफी पीछे रह गई रामायण

रामायण फिल्म 160 करोड़ का कलेक्शन करने वाली केजीएफ चैप्टर 2 के ओपनिंग डे कलेक्शन से भी पीछे रह गई. वहीं फिल्म 176.8 करोड़ का कलेक्शन करने वाली कल्कि 2898 एडी से भी पीछे रह गई. फिल्म 2026 में ही आई 205 करोड़ रुपये कमाने वाली धुरंधर 2 से भी पीछे रह गई. वहीं ये फिल्म पहले दिन 210 करोड़ रुपये कमाने वाली बाहुबली 2 से भी काफी पीछे रह गई. रणबीर कपूर की रामायण 223 करोड़ कमाने वाली आर आर आर से भी पिछड़ गई. साथ ही ये फिल्म 274 करोड़ रुपये कमाने वाली पुष्पा 2 मूवी से भी काफी पीछे रह गई. अब देखने वाली बात होगी कि अपने पहले वीकेंड में ये फिल्म क्या गुल खिलाती है.

Related Articles

Back to top button