मनोरंजन

OTT पर कहां स्ट्रीम होगी आयुष्मान खुराना की ‘ये प्रेम मोल लिया’? थिएटर रिलीज से पहले ऐलान

ट्रेलर रिलीज के बाद से ही नए कॉन्सेप्ट की वजह से 'ये प्रेम मोल लिया' की चर्चा शुरू हो गई है. जहां एक तरफ ट्रेलर से फिल्म का थीम समझ आया, तो वहीं दूसरी तरफ उसी ट्रेलर के जरिए मेकर्स ने फिल्म के डिजिटल पार्टनर के नाम का ऐलान भी कर दिया. 'ये प्रेम मोल लिया' के ट्रेलर के क्रेडिट सीन में फिल्म के OTT पार्टनर का नाम लिखा आता है, जो कि अमेजन प्राइम वीडियो है. यानी थिएट्रिकल रन के बाद ये पिक्चर OTT पर प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी. हालांकि, इसके लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा. 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हिंदी फिल्मों का थिएट्रिकल विंडो 8 हफ्तों का होता है, जो कि जनवरी महीने के आखिर में पूरा होगा. ऐसे में ये फिल्म OTT पर फरवरी 2027 तक देखने को मिल सकती है. 'ये प्रेम मोल लिया' एक नए कॉन्सेप्ट पर बनी फिल्म है. दरअसल, आमतौर पर शादी के बाद लड़की लड़के के घर जाती है, लेकिन इसका कॉन्सेप्ट ये है कि हमेशा लड़की ही त्याग क्यों करें. फिल्म में शादी के बाद लड़का लड़की के घर रहने जाएगा, वो भी अपने पूरे परिवार के साथ.

Related Articles

Back to top button