मनोरंजन

धीरज धूपर और विनी अरोड़ा के घर फिर गूंजेगी किलकारी, कपल ने किया दूसरी प्रेगनेंसी का ऐलान

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल धीरज धूपर और विनी अरोड़ा एक बार फिर अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं. दोनों दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं. विनी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी है. पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन अब उन्होंने खुद इस पर मुहर लगा दी है.

धीरज धूपर लॉकअप 2 में नजर आए थे. जिसमें उनकी गेम को काफी पसंद किया गया था. हालांकि, वो शो जीत नहीं पाए. लेकिन अब उनके घर जल्द खुशखबरी आने वाली है. एक्टर की पत्नी विनी ने अपना बेबी बंप दिखाते हुए वीडियो भी शेयर किया है और अपने फैंस के साथ गुडन्यूज शेयर की है.

दूसरी बार प्रेगनेंट हैं धीरज की पत्नी विनी

विनी अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वह खूबसूरत ग्रीन गाउन पहने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस काफी खुश दिखाई दे रही हैं और कैमरे के सामने पोज दे रही हैं. इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “एक नन्हा चमत्कार, एक बार फिर.”

View this post on Instagram

A post shared by Vinny Arora Dhoopar (@vinnyaroradhoopar)

एक बेटे के पेरेंट्स हैं धीरज-विनी

बता दें कि विनी और धीरज पहले से ही एक बेटे के माता-पिता हैं. उनके बेटे का नाम जेन है, जिसका जन्म 10 अगस्त 2022 को हुआ था. हाल ही में कपल ने साथ रहने के 10 साल पूरे होने का जश्न भी मनाया था. इसके अलावा दोनों ने हाल ही में अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेकने की तस्वीरें भी शेयर की थीं.

टीवी सितारों ने दी कपल को बधाई

विनी की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आते ही टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने कमेंट सेक्शन में कपल को बधाई दी है. एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी ने लिखा, “ओह माय गॉड! कितना बड़ा सरप्राइज है. मैं उस दिन पार्टी में इसका अंदाजा भी नहीं लगा पाई थी. बधाई हो.” वहीं, फलक नाज ने भी कपल को बधाई देते हुए लिखा, “और मैं कह रही हूं कि इस बार बेटी ही होगी.” सोशल मीडिया पर फैंस भी विनी और धीरज को इस नई खुशी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: हॉलीवुड स्टार्स से मेल खाती हैं बॉलीवुड की ये 5 एक्टर्स, कहीं आपकी भी आखें धोखा ना खा जाएं!

Related Articles

Back to top button