मनोरंजन

अचानक सुनाई देना हो गया था बंद, अब 2 साल बाद अलका याग्निक ने फिर थामा माइक, सुभाष घई ने जताई खुशी

बॉलीवुड संगीत जगत के इतिहास की दिग्गज सिंगर अलका याग्निक के फैंस दुनियाभर में हैं. उनका करियर भी शानदार रहा है और उन्होंने एक अच्छा समय फिल्म इंडस्ट्री को दिया है. लेकिन साल 2024 में उनकी हेल्थ को लेकर एक ऐसी शॉकिंग न्यूज आई थी जिसने सभी को चिंता में डाल दिया था. अलका ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को ये सूचना दी थी कि एक डिसऑर्डर की वजह से वे अब अनिश्चित काल के लिए सुन नहीं सकती हैं. उन्होंने लोगों से ईयरफोन ना लगाने की हिदायत भी दी थी.

वहीं कुछ समय पहले ही वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण सम्मान हासिल करने गई थीं जहां वे व्हीलचेयर पर नजर आई थीं. उनकी सेहत ने फैंस को भावुक कर दिया था. लेकिन अब फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने सिंगर को लेकर एक सुखद जानकारी साझा की है. अलका याग्निक अब उनके अगले शो में परफॉर्म करने जा रही हैं.

View this post on Instagram

A post shared by SG (@subhashghai1)

सुभाष घई ने क्या कहा?

अलगा याग्निक फिर चमकने को तैयार हैं. उनकी आवाज, उनकी चमक और उनकी आत्मा. जब मैं पिछली रात उनसे मिलने उनके घर गया तो मैंने ये चीज बहुत स्ट्रॉन्गली फील की. सिंगिंग की दुनिया में 50 साल पूरे होने पर मैं उन्हें 11 दिसंबर को जियो गॉर्डन में होने वाले अपने म्यूजिकल कॉन्सर्ट में न्योता देने के लिए गया था. वे उठीं और उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- मैं जरूर आऊंगी. उन्होंने हम सभी लोगों को फिर से उत्साहित कर दिया. शुक्रिया अलका याग्निक. आप हमेशा खुश रहें.

ये भी पढ़ें- 44 साल पुराना बंगाली गाना Aaj Shanibar दुनियाभर में छाया, वीडियो गेम GTA 6 के रेडियो स्टेशन में हुआ शामिल

25 भाषा में गाए 20 हजार से ज्यादा गाने

अलका याग्निक ने बहुत छोटी उम्र में ही अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत कर ली थी. उन्होंने 25 अलग-अलग भाषाओं में 20,000 से ज्यादा गाने गाए. उनके नाम यूट्यूब का सबसे ज्यादा स्ट्रीमिंग का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है. इसके अलावा सिंगर ने 2 नेशनल अवॉर्ड और 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं. सिंगर को भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है.

Related Articles

Back to top button