WhatsApp में आने वाला है कमाल का फीचर, एक साथ चलेंगे फोन के दोनों कैमरे, रिकॉर्डिंग का बदलेगा अंदाज!

मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए-नए फीचर लाता रहता है. इसी क्रम में अब WhatsApp यूजर्स के लिए नए और कमाल के फीचर पर काम कर रहा है. कंपनी का नया फीचर कैमरे से जुड़ा हुआ है.WhatsApp एक ऐसे कैमरे वाले फीचर पर काम कर रहा है, जिसकी सहायता से यूजर फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से एक साथ रिकॉर्डिंग कर पाएंगे. यानी अगर आप किसी कॉन्सर्ट में हैं और वहां का नजारा रिकॉर्ड करने के साथ अपना रिएक्शन भी वीडियो में दिखाना चाह रहे हैं, तो इसके लिए आपको बार-बार कैमरा बदलने का या दो फोन लेने की जरूरत नहीं होगी. आप अपने स्मार्टफोन के ही फ्रंट और बैक कैमरा का इस्तेमाल कर सकेंगे.
इस फीचर को फिलहाल Android यूजर्स के लिए टेस्ट किया जा रहा है. WhatsApp के नए फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp अपने कुछ बीटा यूजर्स के लिए यह फीचर जारी भी कर रहा है. इसे गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.26.46.9 में सबसे पहले देखा गया है. लेकिन अभी तक यह सुविधा सभी बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट नहीं हुई है.
एक स्क्रीन पर दिखेंगे दोनों कैमरों के व्यू
WhatsApp के इस अपकमिंग फीचर का नाम Dual Camera Mode हो सकता है. इस फीचर की सहायता से फोन का रियर कैमरा मेन स्क्रीन पर काम करेगा, वहीं फ्रंट कैमरे से रिकॉर्ड होने वाला विडियो एक छोटी विंडो में नजर आएगा. इस तरह वीडियो में सामने का नजारा भी कैद होगा और उसे रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति का चेहरा और रिएक्शन भी दिखाई देगा.
इसमें यूजर्स को छोटी कैमरा विंडो की जगह बदलने का ऑप्शन भी होगा. यानी अगर छोटी विंडो वीडियो के किसी जरूरी हिस्से को कवर कर रही है, तो उसे स्क्रीन पर अपनी पसंद की जगह पर आसानी से खिसकाया भी जा सकेगा.
कैमरों की जगह भी बदल सकेंगे यूजर्स
इस फीचर में सिर्फ दोनों कैमरों से रिकॉर्डिंग की सुविधा ही नहीं होगी, बल्कि यूजर्स उनके व्यू को आपस में बदल भी सकेंगे. इसके लिए स्क्रीन पर रोटेट बटन मिल सकता है. इस पर टैप करने के बाद फ्रंट कैमरा पूरी स्क्रीन पर दिखाई देगा वहीं रियर कैमरे का व्यू छोटी विंडो में चला जाएगा. सबसे खास बात यह है कि कैमरों की जगह बदलने के बाद भी दोनों कैमरे एक साथ रिकॉर्डिंग होती रहेगी. इससे यूजर्स को एक ही वीडियो में दो अलग-अलग एंगल दिखाने का मौका मिलेगा.
अभी सभी यूजर्स को नहीं मिलेगा फीचर
अभी WhatsApp इस फीचर की टेस्टिंग लिमटेड Android बीटा यूजर्स के साथ कर रहा है. कंपनी इसे धीरे-धीरे दूसरे यूजर्स के लिए रोलआउट कर रही है. ऐसे में अगर किसी ने WhatsApp का लेटेस्ट बीटा वर्जन इंस्टॉल किया है, तब भी जरूरी नहीं कि उसे यह ऑप्शन मिल ही जाए. कंपनी ने अभी तक इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए रोलआउट करने की डेट नहीं बताई है. अगर इसे स्टेबल वर्जन में शामिल किया जाता है, तो व्लॉगिंग, ट्रैवल वीडियो और डेलीलाइफ के खास पलों को रिकॉर्ड करने वालों के लिए यह काफी काम का साबित हो सकता है.
ये भी पढे़ंः अब TV पर आप खुद होंगे हीरो! Google का AI बनाएगा आपकी फोटो और आवाज से शो, पेटेंट में हुआ खुलासा
ये भी पढे़ंः Jio के नए साल वाले रिचार्ज प्लान लॉन्च, 15 और 25 रुपये में मिल रहा अनलिमिटेड 5G डेटा, ये रही डिटेल्स



