UPPSC APO भर्ती 2025 प्रीलिम्स रिजल्ट को कोर्ट ने क्यों किया निरस्त, अब क्या-क्या बदलेगा?

UPPSC APO Bharti 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) भर्ती को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीते रोज एक अहम फैसला दिया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट की एकल पीठ ने याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए APO भर्ती 2026 प्रीलिम्स रिजल्ट को निरस्त कर दिया है. इसके साथ ही हाईकोर्ट ने AOP 2025 भर्ती मेन्स एग्जाम के लिए दोबारा से मेरिट बनाने का निर्देश UPPSC को दिया है. इसके बाद से इस भर्ती को लेकर अस्पष्टता बनी हुई है. मसलन, सवाल हो रहे हैं कि क्या टेक्निकली पूरी भर्ती ही रद्द हो गई है.
इस पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं. मसलन, समझेंगे कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब APO भर्ती 2025 में क्या हाेगा. उसके साथ ही समझेंगे कि कब से कब तक APO भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आयोजित की गई और कितने आवेदन प्राप्त हुए है. इसके साथ ही जानेंगे कि प्रीलिम्स का हिसाब किताब भी समझेंगे.
182 पदों पर भर्ती, 90 हजार से ज्यादा आवेदन
UPPSC की तरफ से APO भर्ती के लिए 16 सितंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसके तहत कैंडिडट्स आवेदन फीस जमा करते हुए 16 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे. तो वहीं आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2025 थी. इस अवधि तक APO भर्ती 2025 के लिए 90 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था.
22 मार्च को हुई थी प्रीलिम्स, 2856 कैंडिडेट्स हुए थे सफल
UPPSC की तरफ से 22 मार्च 2026 को APO भर्ती 2025 के लिए प्रीलिम्स यानी प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक APO भर्ती 2025 प्रीलिम्स में 50 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल हुए थे, जिसका रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया गया है. इसमें 2856 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे.
मेन्स का आयाेजन, रिजल्ट जारी नहीं हुआ
UPPSC ने 30 अप्रैल को APO भर्ती 2025 प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी किया था. इसमें नियमानुसार पदों के अनुरूप 14 गुना कैंडिडेट्स को मेन्स के लिए सिलेक्ट किया गया था. UPPSC ने अपने नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के कैंडिडेट्स को शामिल करते हुए मेन्स के लिए मेरिट तैयार की थी. इस मेरिट में शामिल कैंडिडेट्स के लिए 28 से 30 जून 2026 तक मेन्स परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके बाद प्रीलिम्स रिजल्ट की मेरिट को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी, जिस पर कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए मेन्स का रिजल्ट जारी करने पर रोक लगाई थी.
कोर्ट ने प्रीलिम्स रिजल्ट को किया निरस्त
इलाहाबाद हाईकोर्ट की एकल बेंच ने 25 नवंबर को APO भर्ती 2025 को लेकर फैसला सुनाया है. एकल बेंच ने APO भर्ती प्रीलिम्स भर्ती का रिजल्ट रद्द करते हुए मेन्स एग्जाम के लिए दोबारा मेरिट बनाने का निर्देश दिया है. मसलन, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने UPPSC APO 2025 प्रीलिम्स रिजल्ट और 2020 का कार्यालय ज्ञापन (Office Memorandum – OM) को रद्द कर दिया है
मेरिट में आरक्षण की वजह से एग्जाम निरस्त
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रीलिम्स रिजल्ट की मेरिट बनाने में आरक्षण के नियमों की अवहेलना पर ये फैसला लिया है. कोर्ट ने साफ किया है कि अनारक्षित (Open) श्रेणी सिर्फ जनरल वालों का कोटा नहीं है, बल्कि हर स्तर पर मेरिट के हिसाब से सबके (- चाहे प्रीलिम्स हो, मेन्स हो या अंतिम चयन) लिए खुली है.
असल में UPPSC से कोर्ट ने हलफनामा तलब किया था. इस हलफनामे में UPPSC ने जानकारी दी थी कि APO भर्ती 2025 प्रीलिम्स एग्जाम में 321 OBC और 43 SC कैंडिडेट्स को दूसरे अनारक्षित कैंडिडेट्स से ज्यादा नंबर मिले थे, लेकिन मेरिट बनाते समय इन कैंडिडेट्स को उनकी कैटेगरी के हिसाब से ही मेरिट सूची में शाामिल किया गया है. इस वजह से वह फाइनल मेरिट सूची में शामिल नही हो सके.
आरक्षित कैंडिडेट्स पर कोर्ट की टिप्पणी?
इसको लेकर जस्टिस मनीष कुमार निगम ने टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रीलिम्स भले ही छंटनी परीक्षा हो पर मेन्स में जाने का रास्ता वहीं से खुलता है. कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि मेरिट वाले आरक्षित कैंडिडेट्स यानी अच्छे नंबर पाने वाले आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को फाइनल मेरिट में रखना अनुच्छेद 14 और 16 के खिलाफ है. आरक्षण नीति और उसके नियम तय करना राज्य सरकार/विधानमंडल का काम है. 9 जनवरी 2020 का कार्यालय ज्ञापन (OM) जारी करने का आयोग को अधिकार नहीं था, इसलिए उसे रद्द किया जाता है.
अब क्या होगा?
नई मेरिट लिस्ट बनेगी: UPPSC को APO भर्ती प्रीलिम्स एग्जाम रिजल्ट को रद्द करते हुए नए सिरे से प्रीलिम्स का संशोधित रिजल्ट जारी करना होगा. संशोधित रिजल्ट कोर्ट के फैसले के अनुसार बनाया जाएगा.
मेरिट लिस्ट में होगा फेरबदल: UPPSC को APO भर्ती प्रीलिम्स एग्जाम रिजल्ट को रद्द करते हुए नए सिरे से संशोधिर मेरिट बनानी होगी. इस मेरिट में जनरल कोर्ट की सीटों में आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स भी शामिल हाेंगे. इससे कटऑफ भी बदलेगी. ऐसे में पुरानी मेरिट में जगह पाए जनरल श्रेणी के कुछ कैंडिडेट्स को मेरिट से बाहर किया जाएगा. तो वहीं अन्य आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स भी मेरिट लिस्ट में जगह बना सकेंगे.
दोबारा होगी मेन परीक्षा, चयन प्रक्रिया में देरी: कोर्ट के इस फैसले के बाद APO भर्ती मेन्स परीक्षा दोबारा आयोजित होगी. इसके लिए अतिरिक्त समय चाहिए होगा और चयन प्रक्रिया में देरी होगी.
दूसरी भर्तियों में असर: इलाहाबाद हाईकोर्ट के इस फैसले का असर UPPSC समेत अन्य आयोगों की तरफ से संचालित भर्तियों पर भी पड़ेगा.




