शानदार कमबैक के बाद समय रैना ने रचा इतिहास, बने 10 लाख चैनल सब्सक्राइबर वाले दुनिया के पहले यूट्यूबर

फेमस यूट्यूबर समय रैना को साल 2024 में अपने पॉपुलर शो इंडियाज गॉट लेटेंट के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. इस शो के सभी एपिसोड्स को यूट्यूब से हटा दिया गया था. इस दौरान एक्टर डिप्रेशन में चले गए थे और अपने भविष्य को लेकर कशमकश में थे. लेकिन अब समय रैना ने वापसी कर ली है. पहले उन्होंने स्टिल अलाइव से फैंस को फिर से एंटरटेन किया और बाद में इंडियाज गॉट लेटेंट के दूसरे सीजन से भी अपना पुराना फैन बेस और करिश्मा हासिल किया.
अब देखते ही देखते एक्टर ने एक बड़ी अचीवमेंट अपने नाम कर लिया है. अब वे दुनिया के एकलौते ऐसे यूट्यूबर बन गए हैं जिसके 1 मिलियन से ज्यादा पेड मेंबर्स हैं. दुनिया का कोई भी यूट्यूबर अब तक इस आंकड़े तक नहीं पहुंच सका था.
खुद यूट्यूब की टीम ने इस बात की अनाउंसमेंट कर ली है. यूट्यूब टीम ने अपने स्टेटमेंट में लिखा- ग्रैंडमास्टर्स संग होस्ट लेवल की कॉमेडी करने से लेकर इंडिया गॉट लेटेंट की सफलता तक, समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल को लाखों लोगों के लिए एक शानदार वर्चुअल हैंगआउट बना दिया. समय का एक मिलियन चैनल मेंबर लैंडमार्क भारतियों के लिए एक बड़ा कल्चरल मूव है. और पूरे देश के लिए एक बड़ी खुशखबरी भी है. अब ऑडियंस समय रैना के कंटेंट को बस ऐसे ही नहीं देख रही है बल्कि अब लोगों के लिए समय रैना के कंटेंट के मायने बदल गए हैं. सिर्फ जून 2026 में अकेले ही 1.2 मिलियन से ज्यादा फैंस ने कम से कम यूट्यूब पर एक चैनल मेंबरशिप दिलाई है जिससे मेंबरशिप रेवेन्यू में साल दर साल 25 पर्सेंट से ज्यादा का इजाफा हुआ है.
ये भी पढ़ें- Dhadkan 2: 26 साल बाद बनेगी धड़कन 2? अक्षय-शिल्पा बाहर, पर सुनील शेट्टी का होगा कैमियो!
समय के यूट्यूब पर कितने सब्सक्राइबर्स हैं
समय रैना के अब यूट्यूब पर पेड सबस्क्राइबर्स 10 लाख से ज्यादा हो गए हैं. इतने स्बस्क्राइबर्स भारत तो क्या दुनियाभर में किसी यूट्यूबर के नहीं हैं. वहीं उनके यूट्यूब पर कुल सब्सक्राइबर्स 1 करोड़ 24 लाख हैं. समय ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने सक्सेसफुल कमबैक पर कहा था- मुझे नहीं लगा था कि ऐसा भी कुछ होगा. 2 साल पहले जब ये कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हुई थी उस दौरान सबकुछ खत्म हो गया था. मैं कैनाडा में था. मैंने इस दौरान चैट जीपीटी से पूछा कि क्या समय रैना फिर से कभी अपना शो वापस ला पाएगा. उधर से जवाब आया कि अभी इस बारे में साफ तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. मुझे नहीं पता था कि शो की ऐसी वापसी देखने को मिलेगी.




