Ramayana: धुरंधर 2-बाहुबली 2 का रिकॉर्ड टूटा, 24 दिन में ही भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी रामायण, अब आखिरी पड़ाव की बारी

Ramayana Box Office Collection Day 24: रणबीर कपूर की रामायण फिल्म सिनमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने अपने चौथे शनिवार को भी रिकॉर्डतोड़ कमाई की है और कई बड़ी फिल्मों का काम तमाम कर दिया है. अब बाहुबली 2 और धुरंधर 2 को पीछे छोड़कर ये फिल्म भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. वहीं चीन की कमाई को हटा दिया जाए तो ये भारत की पहली सबसे बड़ी फिल्म कही जा सकती है. लेकिन अभ भी ये आमिर खान की दंगल से पीछे है जिसने अधिकांश कमाई चीन से ही की थी. वहीं रामायण अभी चीन में रिलीज होनी बाकी है.
कमाल की बात तो ये है कि रामायण ने 24 दिनों में ही ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जबकी धुरंधर 2 को 1800 करोड़ कमाने में कई हफ्ते लग गए थे. आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस का ताजा समीकरण क्या कह रहा है.
रामायण ने कितने रुपये कमाए?
रणबीर कपूर की रामायण की बात करें तो इस फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज के 24वें दिन 24.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं इस फिल्म का अब टोटल नेट कलेक्शन 1015.20 करोड़ रुपये का हो गया है. वहीं फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 1212.55 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 602 करोड़ रुपये का हो गया है. इसे अगर मिला लिया जाए तो ये फिल्म 24 दिनों में कुल 1814.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है. फिल्म की ये कमाई शानदार है.
ये भी पढ़ें- Box Office: इमरान हाशमी की गनमास्टर G9 का बॉक्स ऑफिस पर 2 फिल्मों से मुकाबला, 2 दिनों में कितने कमा डाले?
बाहुबली 2-धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ा
बाहुबली 2 की बात करें तो इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1788 करोड़ रुपये का था. वहीं धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1813 करोड़ रुपये का था. अब देखा जाए तो रामायण पार्ट 1 का कुल कलेक्शन 1814.55 करोड़ रुपये का हो गया है. ये कलेक्शन शानदार माना जाएगा. देखने वाली बात होगी कि अब दंगल को पछाड़ने में रामायण को कितना समय लगाता है. दंगल का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2070 करोड़ रुपये का रहा था. इसकी तुलना में अभी रामायण ने 1815 करोड़ ही कमाए हैं. अभी रामायण को 260 करोड़ के करीब और कमाने होंगे जो इतना ज्यादा आसान भी नहीं होगा.




