मनोरंजन

Ramayana: गृह मंत्री अमित शाह ने पोती के साथ देखी ‘रामायण’, कैसी लगी फिल्म?

Amit Shah Watched Ramayana: बॉलीवुड फिल्म ‘रामायण’ भारत से लेकर विदेशों तक छाई हुई है. फिल्म ना सिर्फ बंपर कमाई कर रही है, बल्कि खूब तारीफें भी बटोर रही है. हर किसी को ये पिक्चर पसंद आ रही है. देश के गृह मंत्री अमित शाह को भी ‘रामायण’ पसंद आई है. उन्होंने अहमदाबाद के एक थिएटर में अपनी पोती के साथ ये फिल्म देखी और उन्होंने फिल्म को एंजॉय भी किया.

दरअसल, हाल ही में अमित शाह ने फिल्म की टीम से मुलाकात की थी. भगवान राम का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर, मां सीता के रोल में नजर आईं साई पल्लवी, डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे. उस दौरान ही अमित शाह ने फिल्म की तारीफ की थी. अब नमित मल्होत्रा ने बताया कि अमित शाह ने अपनी पोती के कहने पर ये फिल्म देखी और उन्हें पसंद भी आई.

नमित मल्होत्रा ने बताया अमित शाह का रिएक्शन

नमित मल्होत्रा से टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में पूछा गया कि आप गृह मंत्री अमित शाह से मिले, उन्होंने आपसे क्या बात कही. इस सवाल का जवाब देते हुए नमित मल्होत्रा ने कहा, “वो खुश थे. उन्होंने खुद फिल्म देखी. उन्होंने कहा कि उनकी पोती ने उनसे काफी जिद की थी कि वो उनके साथ जाकर फिल्म देखें. तो उन्होंने एक थिएटर में, शायद अमहदाबाद के थिएटर में जाकर पिक्चर देखी. उन्हें खूब अच्छी लगी और मजा आया.”

View this post on Instagram

A post shared by The World Of Ramayana (@worldoframayana)

अमित शाह ने ‘रामायण’ टीम को दी थी बधाई

बता दें कि 26 नवंबर को ‘रामायण’ के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल के जरिए उस दौरान की तस्वीरें शेयर की गई थीं जब ‘रामायण’ की टीम ने अमित शाह से मुलाकात की थी. तस्वीरें शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा था, “गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर सम्मान महसूस हुआ.” उन्होंने पूरी टीम की सराहना की थी और दुनियाभर से फिल्म को मिल रही सफलता पर बधाई भी दी थी.

ये भी पढ़ें-

किस स्टेट और किस देश में रामायण का वर्डिक्ट कैसा रहा? जानें फुल डिटेल

विदेश में ये प्रेम मोल लिया ने मारी बाजी, दो दिन में कुल कितने कमाए?

‘रामायण’ 5 नवंबर को रिलीज हुई है और रिलीज होते ही दुनियाभर में छा गई. रणबीर कपूर, साई पल्लवी के अलावा यश भी फिल्म में अहम भूमिका में हैं. उन्होंने रावण का रोल किया है. साथ ही वो फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं. रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, अरु गोविल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय समेत और भी कई बड़े सितारे इस फिल्म का हिस्सा हैं.

Related Articles

Back to top button