Maatrubhumi: सलमान खान ने ‘मातृभूमि’ का एक ऐसा गाना रिलीज कर दिया, लोग बोले- ‘थिएटर में रोना आ जाएगा’

Maatrubhumi Rang Kesari Song: बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान के फैंस को इस वक्त किसी चीज का इंतजार है तो वो है उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज का. 4 दिसंबर को ये पिक्चर थिएटर में दस्तक देने जा रही है. फिल्म की रिलीज से पहले सलमान एक के बाद एक नए गाने रिलीज करते जा रहे हैं. ‘मातृभूमि’ टाइटल ट्रैक, ‘चांद देख लेना’, ‘जय हिंद’ और ‘मदिरापान’ जैसे गानों के बाद अब सलमान ने ‘रंग केसरी’ के नाम से एक नया गाना रिलीज कर दिया है.
‘रंग केसरी’ एक देशभक्ति सॉन्ग है. ये गाना भारतीय सेना के जवानों के साहस, बलिदान और देशप्रेम को समर्पित है. इस गाने की रिलीज के बाद लोगों का कहना है कि ये फिल्म थिएटर में लोगों को रुला देगी. सलमान खान ने इस गाने को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है. शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मातृभूमि में देशभक्ति गाना सुनना था ना”. ये गाना अपने लिरिक्स, जबरदस्त गायकी और इमोशंस की वजह से लोगों के दिलों को छू गया है.
किसने लिखे गाने को बोल?
‘रंग केसरी’ के लिरिक्स शायर मीत यानी संगीतकार अमित कुमार ने लिखे हैं. मीत ब्रोस (मनमीत सिंह और हरमीत सिंह ) इसके म्यूजिक कंपोजर हैं. वहीं सुखविंदर सिंह ने मीत ब्रोस के साथ मिलकर इस गाने को अपनी आवाज भी दी है. लोगों को ये गाना काफी पसंद आ रहा है और यूट्यूब पर लोग कमेंट सेक्शन में इस गाने पर अपने रिएक्शन भी शेयर कर रहे हैं.
यूजर्स रिएक्शंस
फैंस को पसंद आया ‘रंग केसरी’ गाना
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “इस गाने को सुनकर थिएटर में रोना आ जाएगा.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “वाह, ‘मातृभूमि’ का जबरदस्त गाना है.” एक और शख्स ने कमेंट में कहा, “सलमान भाई इसी गाने का तो इंतजार था सबसे पहले.” वहीं एक यूजर ने ये भी कहा, “‘मदिरापान’ के बाद फिल्म के एल्बम का ये बेस्ट गाना है.” यूजर्स के इन रिएक्शंस से जाहिर कि लोगों को ‘रंग केसरी’ गाना काफी पसंद आ रहा है. अब लोगों को इंतजार है तो बस फिल्म की रिलीज का.अपूर्व लाखिया ने ‘मातृभूमि’ को डायरेक्ट किया है. चित्रांगदा सिंह भी नजर आने वाली हैं.
ये भी पढ़ें-
किस स्टेट और किस देश में रामायण का वर्डिक्ट कैसा रहा? जानें फुल डिटेल
विदेश में ये प्रेम मोल लिया ने मारी बाजी, दो दिन में कुल कितने कमाए?
बहरहाल, ‘मातृभूमि’ के बाद सलमान खान एक और बड़ी फिल्म में नजर आने वाला है. वो फिल्म है डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली की ‘माॉन्स्टर’. ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें सलमान के साथ नयनतारा नजर आने वाली हैं. ये फिल्म ईद 2027 पर यानी मार्च के महीने में रिलीज होगी.




