रामायण में हनुमान चालीसा गाने का मौका मिलने पर क्या बोले दिलजीत दोसांझ?

मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ इस वक्त चर्चा में बने हुए हैं. दिलजीत ने रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ में हनुमान चालीसा गाना भी गाया है. उनकी आवाज में हनुमान चालीसा उनके फैंस को भी काफी पसंद आई है. अब सिंगर हनुमान चालीसा गाने का अपना अनुभव साझा किया है. सिंगर ने कहा कि वह खुद को इस मौके के लायक नहीं मानते थे, लेकिन उनके लिए यह बहुत बड़ी बात थी. उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने पूरी श्रद्धा और दिल से हनुमान चालीसा गाने की कोशिश की.
इतना ही नहीं दिलजीत ने माफी भी मांगी है. सिंगर ने कहा है कि अगर गाते समय उनसे किसी शब्द के उच्चारण में गलती हुई हो, तो उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी. बता दें कि दिलजीत के साथ हनुमान चालीसा को 4 और सिंगर ने आवाज दी है, जिसमें सुखविंदर सिंह, मोहित चौहान, शंकर महादेवन और कैलाश खेर शामिल हैं.
दिलजीत ने क्या कुछ कहा?
सिर्फ पंजाबियत के साथ बातचीत में दिलजीत ने कहा, मुझे हनुमान चालीसा गाने का मौका मिला, हालांकि मैं खुद को इसके लायक नहीं मानता. मुझे नहीं लगता कि मैं इस तरह के मौके के योग्य हूं, लेकिन इसे गाना मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी. दिलजीत ने आगे कहा कि उन्होंने पूरी ईमानदारी और श्रद्धा के साथ इस भजन को गाया. उन्होंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की और अगर किसी शब्द का उच्चारण गलत हुआ हो, तो इसके लिए माफी मांगी.
सिंगर ने कहा, मैंने इसे पूरे दिल से गाने की कोशिश की और अपनी तरफ से पूरी मेहनत की. अगर मुझसे कोई शब्द गलत बोला गया या उसके उच्चारण में कोई गलती हुई हो, तो मैं दिल से माफी मांगता हूं. लेकिन मैंने जो भी कोशिश की, वह पूरे दिल से की. इसके साथ ही दिलजीत ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी और मेकर्स को फिल्म की रिलीज के लिए शुभकामनाएं भी दीं.
इन सिंगर्स ने मिलकर गाई हनुमान चालीसा
रामायण: पार्ट 1 की हनुमान चालीसा में दिलजीत दोसांझ के साथ सुखविंदर सिंह, मोहित चौहान, शंकर महादेवन और कैलाश खेर ने भी अपनी आवाज दी है. इस भक्ति गीत को ए.आर. रहमान ने कंपोज किया है. 5 नवंबर को फिल्म की रिलीज के साथ ही हनुमान चालीसा का वीडियो भी जारी किया गया. इस वीडियो में दर्शकों को पहली बार सनी देओल की भगवान हनुमान के रूप में झलक देखने को मिली. इससे पहले फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन में भी उनके किरदार की झलक दिखाई गई थी.
वीडियो में दिखी सनी देओल की दमदार झलक
हनुमान चालीसा के वीडियो की शुरुआत में भगवान हनुमान की एक विशाल परछाई दिखाई देती है. इसमें उन्हें पीछे से दिखाया गया है और उनका चेहरा नजर नहीं आता. इसके बाद वह एक बड़ी छलांग लगाते हुए दिखाई देते हैं. इस दौरान बैकग्राउंड में जय श्री राम का जयकारा सुनाई देता है. इस वीडियो के जरिए मेकर्स ने फिल्म के दूसरे पार्ट में हनुमान के किरदार की एक झलक दिखाई है.




