Amazon पर मिलेगा हर सवाल का जवाब! कंपनी ला रही नया सिस्टम, दूसरी वेबसाइट्स पर जाने की जरूरत होगी खत्म

क्या आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं, लेकिन कुछ भी खरीदने से पहले बार-बार गूगल या दूसरे प्लेटफॉर्म पर रिव्यू के लिए जाते हैं? अगर हां, तो ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन आपकी इसी आदत को बदलने वाला है. Amazon यूजर्स के शॉपिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए अब इस पूरे अनुभल को अपने प्लेटफॉर्म पर ही लाने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए अमेजन एक ऐसे सिस्टम पर काम कर रहा है, जहां कस्टमर्स को अलग-अलग वेबसाइटों पर जाने के बजाय एक ही जगह प्रोडक्ट से जुड़ी करीब-करीब सारी जानकारी मिल जाएगी.
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार , अमेजन के इस प्रस्तावित प्रोजेक्ट का नाम World Product Graph है. अमेजन का इस प्रोजेक्ट को लेकर मकसद सिर्फ अपने प्लेटफॉर्म पर बिकने वाले प्रोडक्ट की डिटेल्स देना नहीं है, बल्कि दूसरी रिटेल वेबसाइटों पर मौजूद सामान को भी इस सिस्टम में ऐड करना है.
वर्ल्ड प्रोडक्ट ग्राफ क्या है?
वर्ल्ड प्रोडक्ट ग्राफ अमेजन का एक ऐसा ऑनलाइन सिस्टम होगा, जहां इंटरनेट पर मौजूद अलग-अलग प्रोडक्ट की जानकारी एक जगह जुटाई जाएगी. इसमें ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट, ऑनलाइन रिटेलर्स और दूसरे प्लेटफॉर्म से मिलने वाली डिटेल्स शामिल हो सकती है. खास बात यह है कि इसमें उन प्रोडक्ट को भी जगह मिल सकती है, जो अमेजन पर भी भी नहीं मिलती है.
रिपोर्ट के अनुसार Amazon इस काम के लिए Coca-Cola और Bayer जैसी कंपनियों के साथ जानकारी शेयर करने को लेकर जुड़ा है. वहीं Procter & Gamble के साथ संभावित ट्रायल पर भी बातचीत का जिक्र है.
AI शॉपिंग असिस्टेंट Rufus को भी मिलेगा फायदा
अमेजन इस प्रोजेक्ट के माध्यम से अपने AI शॉपिंग असिस्टेंट Rufus को भी एडवांस बनाने की तैयारी कर रहा है. कंपनी मई में इस असिस्टेंट को Alexa for Shopping नाम से भी पेश करने लगी थी. इसकी मदद से कस्टमर्स नार्मल तरीके से सवाल के जरिए अपनी आवश्यकता के अनुसार प्रोजेक्ट सर्च कर सकते हैं.
लेकिन, Amazon के एक इंटरनल दस्तावेज में Rufus के कुछ जवाबों की सटीकता पर सवाल खड़े हुए हैं. जिसमें कहा गया है कि कई बार असिस्टेंट अधूरी या गलत डिटेल्स भी दे सकता है. वर्ल्ड प्रोडक्ट ग्राफ के माध्यम से उसे विस्तार से जानकारी मिल सकेगी. इससे जवाब बेहतर होने के साथ AI चलाने की लागत कम करने में भी हेल्प मिल सकती है. अमेजन का यह भी दावा है कि Alexa for Shopping की ग्लोबल एक्यूरेसी लगभग 97 फीसदी है.
AI शॉपिंग एजेंट से मिल रही Amazon को चुनौती
AI की दुनिया में अब कई ऐसे टूल आ रहा हैं, जो यूजर्स के लिए प्रोडक्ट खोजने और उनकी तुलना करने में मदद करते हैं. इससे अमेजन को चिंता है कि कस्टमर्स सीधे उसके प्लेटफॉर्म पर आने के बजाय दूसरे AI एजेंट की सहायता से शॉपिंग भी करने लगेंगे. कंपनी पहले ही कुछ बाहरी AI एजेंट की अपने प्लेटफॉर्म तक पहुंच पर रोक लगा चुकी है. इसमें Meta का Muse एजेंट भी शामिल है. इसके साथ ही Perplexity के साथ भी Amazon का कानूनी विवाद चल रहा है.
वर्ल्ड प्रोडक्ट ग्राफ की लॉन्चिंग कब?
वर्ल्ड प्रोडक्ट ग्राफ के लॉन्चिंग को लेकर अमेजन ने साफ नहीं किया है. रिपोर्ट में सामने आए इंटरनल दस्तावेज में 1 अक्टूबर 2027 की संभावित तारीख का जिक्र है. लेकिन अभी यह तय डेट नहीं है.
ये भी पढे़ंः चीन को Nvidia की एडवांस AI चिप्स मिलना होगा मुश्किल? अमेरिका में प्रतिबंध लगाने की तैयारी तेज!
ये भी पढ़ेंः Vivo का धांसू स्मार्टफोन खरीदने का सबसे सही मौका, अचानक ₹2500 कम हो गई कीमत!




