मनोरंजन

क्या रिश्ता पक्का हो गया?…आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा ने खान परिवार को बताया अपनी ‘फैमिली’, शाहरुख खान को लेकर कही ये बात

Aryan Khan Rumoured Girlfriend: ब्राजीलियन मॉडल और एक्ट्रेस लारिसा बोनेसी का नाम शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ जुड़ रहा है. दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है. वहीं, एक्ट्रेस आर्यन खान के डायरेक्ट किए गए शो द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की स्क्रीनिंग में भी पहुंची थीं. अब लारिसा ने खान परिवार को लेकर बड़ी बात कह दी है. दरअसल, एक्ट्रेस ने खान परिवार को अपनी फैमिली बताया है. उन्होंने कहा है कि उनकी जिंदगी में खान परिवार की एक खास जगह है और वह उन्हें अपने परिवार की तरह मानती हैं.

उन्होंने कहा कि खान परिवार के साथ उनका रिश्ता सिर्फ उनकी कामयाबी की तारीफ करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके बीच एक खास जुड़ाव है. लारिसा के इस बयान के बाद आर्यन खान के साथ उनके रिश्ते को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने शाहरुख खान को लेकर भी बात की है.

खान परिवार से मिला लारिसा को सपोर्ट

बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि खान परिवार के लिए उनके मन में सम्मान सिर्फ उनकी प्रोफेशनल कामयाबी की वजह से नहीं है, बल्कि वह उन्हें इंसान के तौर पर भी पसंद करती हैं. उन्होंने कहा, “खान परिवार मेरे परिवार जैसा है. जब आप किसी की जिंदगी में हासिल की गई कामयाबी, उनके प्रति अपने सम्मान और उनके इंसान होने के तरीके की तारीफ करते हैं, तो आपको लगता है कि वे आपके परिवार जैसे हैं. उनका सपोर्ट मेरे लिए बहुत मायने रखता है. दोस्ती ही सब कुछ है और यह लंबे समय तक साथ निभाती है.”

शाहरुख खान को लेकर कही ये बात

शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए लारिसा ने कहा, “वह किंग हैं. वह एक लेजेंड हैं और हमेशा नंबर वन रहेंगे. उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है. बात सिर्फ मशहूर होने या कामयाबी हासिल करने की नहीं है, बल्कि यह भी मायने रखता है कि आपने वह कामयाबी कैसे हासिल की. वह ऐसे इंसान हैं जिन्हें आप अपना आदर्श मानते हैं.”

आर्यन खान की भी की तारीफ

लारिसा ने आर्यन खान की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने आर्यन को समझदार, फोकस्ड और अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहने वाला इंसान बताया. उन्होंने यह भी बताया कि वह आर्यन खान के डायरेक्टोरियल डेब्यू शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के सेट पर गई थीं. लारिसा ने भविष्य में उनके साथ काम करने की इच्छा भी जताई. उनका मानना है कि आर्यन में काफी टैलेंट है और वह उनके साथ किसी प्रोजेक्ट में काम करना पसंद करेंगी. वर्कफ्रंट की बात करें तो लारिसा बोनेसी जल्द ही हॉरर फिल्म ‘1920: कोल्ड विंटर’ में नजर आने वाली हैं.

Related Articles

Back to top button