20 दिन में Ramayana ने बनाए 20 बड़े रिकॉर्ड, रणबीर-कपूर साई पल्लवी की फिल्म की इन अचीवमेंट्स ने चौंकाया

Ramayana 20 Biggest Record: रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अभिनय से सजी फिल्म रामायण ने सिनेमाघरों में काफी शानदार प्रदर्शन किया है. इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़ने शुरू कर दिए थे. अब फिल्म की रिलीज को 20 दिन से ज्यादा का वक्त हो गया है. इस दौरान फिल्म ने 20 बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए हैं. ये बताता है कि फिल्म को दुनियाभर के फैंस का कैसा रिस्पॉन्स मिला है. जब फिल्म रिलीज हुई थी तब इसने पहले दिन या पहले वीकेंड में कोई खास रिकॉर्ड नहीं बनाया था. हालांकि कमाई तो उस दौरान भी जबरदस्त हुई थी.
फिर बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले सोमवार से अपना जलवा दिखाना शुरू किया और इतने रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए कि आप 20 दिन में ही कई सारे रिकॉर्ड्स तो अपनी उंगलियों पर गिन सकते हैं. आइए जानते हैं कि रामायण फिल्म ने 20 दिन में कौन से 20 बड़े रिकॉर्ड्स बना दिए जिसे तोड़ना और भी किसी बड़ी फिल्म के लिए इतना आसान नहीं होगा.
रामायण फिल्म के 20 दिन में 20 बड़े रिकॉर्ड्स
2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ओवरसीज फिल्म भी रामायण है जिसने 1756 करोड़ रुपये कमा लिए हैं
582 करोड़ की कमाई के साथ 2026 की ओवरसीज कलेक्शन के मामले में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रामायण है
पहले सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड (128 करोड़) कोई भी फिल्म 80 करोड़ से ज्यादा नहीं कमा सकी
दूसरे शनिवार को सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड भी रामायण के पास है जिसने 87 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था
दूसरे रविवार 90 करोड़ कमाकर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी रामायण जिसने धुरंधर 2 को पछाड़ा था
तीसरे रविवार सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड रामायण के नाम है जिसने 42 करोड़ से ज्यादा कमाए
लगातार 7 दिनों तक 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने का अनूठा रिकॉर्ड भी रामायण के पास ही है
सबसे तेज 700 करोड़ रुपये की कमाई करने का रिकॉर्ड रामायण के पास है जिसके लिए इसने 18 दिन लिए
ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार का वो नियम, जिसकी वजह से बड़े फिल्ममेकर्स उन्हें कास्ट नहीं करते, जेम्स कैमरून-टॉम क्रूज से की तुलना
सबसे ज्यादा 56000 स्क्रीन्स पर लगने का वर्ल्ड रिकॉर्ड रामायण के नाम है. इसने अवतार-एवेंजेर्स एंडगेम को पीछे छोड़ा
100 से ज्यादा देशों में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म है रामायण
रामायण को दुनियाभर में 40 भाषाओं में रिलीज किया गया है जो एक रिकॉर्ड है
रामायण का बजट 4000 करोड़ रुपये का है जो अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है रामायण
साउथ सुपरस्टार यश के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है रामायण
2026 में ओवरसीज कलेक्शन के मालमे में सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी रामायण
ये भी पढ़ें- पंजाब के बाद अब भोजपुरी की ओर बॉलीवुड का झुकाव, मार-धाड़ नहीं, फिल्मों में दिखाई गई बिहार की सांस्कृतिक-पारिवारिक झलक
केरलम में सबसे ज्यादा कमाई वाली हिंदी भाषा की फिल्म बनी रामायण
करनाटक में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी रामायण
नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी रामायण
नेपाल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन मूवी बनी रामायण
बुक माई शो में 6.60 टिकट्स की बिकरी के साथ रामायण सबसे ज्यादा टिकट सेल्स वाली इंडियन फिल्म बनी है




