मनोरंजन

Avengers Doomsday: भारत छोड़िए, अकेले अमेरिका में ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का तूफान, एडवांस बुकिंग से छापे 400 करोड़

Avengers Doomsday: इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण: पार्ट 1’ का तूफान जारी है. पर दिसंबर में और भी बड़ा धमाका होने वाला है. बात यहां सिर्फ इंडियन फिल्मों की नहीं है. बल्कि हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ ने रिलीज से 21 दिन पहले ही माहौल बना दिया है. जी हां, भारत में कुछ वक्त पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी. जहां से फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिलता हुआ दिख रहा है. इस फिल्म को रिलीज होने में अभी तीन हफ्ते से ज्यादा का समय बाकी है. लेकिन मार्वल की फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ ने एडवांस बुकिंग से 65 करोड़ रुपये से ज्यादा छाप लिए हैं. पर असली भौकाल यूएस में शुरू हुई एडवांस बुकिंग में काटा है.

17 दिसंबर को ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसी बीच सैकनिल्क की रिपोर्ट भी फाइनली सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, फिल्म शुरुआती चार दिनों की एडवांस बुकिंग में 65.21 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. वहीं, रिलीज से 21 दिन पहले ही 10.29 लाख टिकटें बुक हो चुकी हैं. जिसमें देश के 84 शहरों के बुक हुए 8,277 शोज भी शामिल हैं.

अमेरिका में ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का तूफान

इसी बीच Boxoffy डॉट कॉम की रिपोर्ट से पता लगा कि ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ ने अमेरिका में भौकाल काटा हुआ है. अबतक 46.9 मिलियन डॉलर की कमाई हो चुकी है. जो कि इंडियन रुपये में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा होता है. वहीं, 59, 308 शोज वहां से अकेले बुक हो चुके हैं. साथ ही 27.05 लाख टिकट यूएस में बिक गए हैं. अबतक कमाई में अमेरिका से ही फिल्म को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है. इसके अलावा यूके में सबसे तेज 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म बन गई है. जो कि एडवांस बुकिंग से किए गए हैं.

इसी रिपोर्ट के मुताबिक,’एवेंजर्स: डूम्सडे’ को दुनियाभर से एडवांस बुकिंग में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने अबतक कुल 56.9 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है, जो कि 500 करोड़ रुपये से ज्यादा है. वहीं, वर्ल्डवाइड 45 लाख 43 हजार 308 टिकट्स बुक हो चुके हैं.

भारत में किस वर्जन में सबसे आगे?

भाषा के हिसाब से देखें तो इंडिया में फिल्म का इंग्लिश वर्जन सबसे आगे चल रहा है. जिसकी कुल एडवांस कमाई में करीब 84 परसेंट हिस्सेदारी है. इसके बाद हिंदी वर्जन से 8 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए हैं. तमिल और तेलुगू वर्जन से भी अच्छी बुकिंग दर्ज की गई है. शहरों की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर और मुंबई सबसे आगे बने हुए हैं. जिनके पीछे बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद जैसे बड़े शहर शामिल हैं. दरअसल फाइनल ट्रेलर आने के बाद से ही फिल्म की चर्चा तेज हो गई है.

Related Articles

Back to top button