मनोरंजन

इन 7 डायरेक्टर्स की रणबीर कपूर ने खोली है किस्मत, दिलाई करियर की सबसे बड़ी फिल्म, क्या नितेश तिवारी संग भी होगा ये कमाल?

Ranbir Kapoor Rare Record: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का सिनेमाघरों में जलवा देखने को मिल रहा है. इस फिल्म ने 1500 करोड़ का कलेक्शन 15 दिनों में कर दिया है. साथ ही फिल्म ने 2000 करोड़ की ओर भी अपने कदम बढ़ा दिए हैं. नितेश तिवारी पहले से ही एक 2000 करोड़ी फिल्म अपने नाम कर चुके हैं. वहीं दूसरी तरफ अब अगर रामायण भी 500 करोड़ कमा लेती है तो उनके करियर की दूसरी 2000 करोड़ी मूवी बन जाएगी. फिल्म में रणबीर कपूर ने लीड रोल प्ले किया है. चीजों को कई दृष्टिकोण से देखा जाता है. रिकॉर्ड्स भी कई एंगल से स्टेडी किए जाते हैं. अब रणबीर कपूर और नितेश तिवारी की जोड़ी भी रामायण फिल्म के जरिए एक नया कीर्तिमान रच सकती है.

दरअसल रणबीर कपूर अपने करियर के दौरान फिल्म डायरेक्टर्स पर काफी मेहरबान रहे हैं. दरअसल रणबीर कपूर देश के 7 बड़े डायरेक्टर्स के लिए लकी साबित हुए हैं. इन 7 डायरेक्टर्स के करियर की हाइएस्ट ग्रॉसिंग मूवीज में वे लीड एक्टर के तौर पर नजर आए हैं. ये अपने आप में ही बताता है कि वे इंडस्ट्री के कितने ट्रस्टेबल एक्टर हैं और उनका होना ही किसी फिल्म के लिए अब सफलता की गारंटी है. आइए जानते हैं कि वो कौन से 7 डायरेक्टर्स हैं जिनके साथ रणबीर कपूर का शानदार तालमेल नजर आया है.

राजकुमार हिरानी

बॉलीवुड डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ रणबीर कपूर ने बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त की बायोपिक फिल्म संजू में काम किया था. इस फिल्म में उन्होंने कमाल का अभिनय किया था और खुद को संजू बाबा के रोल में बेखूबी ढाला. इसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिला. रिपोर्ट्स की मानें तो संजू फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 586 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये डायरेक्टर के करियर की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी है.

अयान मुखर्जी

शानदार वीएफएक्स के साथ रामायण से पहले ही रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र फिल्म आ चुकी है. इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था जिसके साथ रणबीर कपूर पहले भी बड़ी हिट्स दे चुके हैं. वहीं ब्रह्मास्त्र फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 431 करोड़ रुपये का था. ये अयान मुखर्जी के करियर की हाइएस्ट ग्रॉसिंग मूवी भी है.

अनुराग बसु

अपने शानदार क्राफ्ट और निर्देशन से फैंस को इंप्रेस करने वाले अनुराग बसु ने रणबीर कपूर के साथ भी कोलाबोरेट किया था. दोनों की फिल्म बर्फी ने दुनियाभर के लोगों का ध्यान खींचा था. फिल्म में रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा के अभिनय की खूब तारीफ हुई थी. बर्फी फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ के आसपास का था और ये फिल्म अनुराग बसु के करियर की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी है.

प्रकाश झा

प्रकाश झा ने अपनी फिल्मों और सीरीज के जरिए बॉबी देओल से लेकर अजय देवगन तक के करियर को शेप दिया है. लेकिन उनके करियर की भी हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म में लीड रोल रणबीर कपूर का ही था. राजनीति फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 150 करोड़ रुपये का था और ये प्रकाश झा के करियर की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म थी.

ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे रामायण फिल्म के लक्ष्मण के मीम्स, एक्टर रवि दुबे ने किया रिएक्ट

इम्तियाज अली- तमाशा

डायरेक्टर इम्तियाज अली ने सैफ अली खान और रणबीर कपूर के साथ कई प्रॉमिसिंग फिल्में की हैं. लेकिन इस डायरेक्टर के लिए भी सबसे लकी रणबीर कपूर ही रहे हैं. इम्तियाज अली ने रणबीर कपूर संग तमाशा फिल्म में काम किया था. इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 140 करोड़ रुपये के करीब था. और इस कलेक्शन के साथ ही तमाशा फिल्म इत्तेफाक से इम्तियाज अली की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है.

लव रंजन

रोमांटिक फिल्में बनाने वाले लव रंजन के साथ भी रणबीर कपूर ने काम किया है और उनके करियर की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म में भी लीड एक्टर रणबीर ही है. साल 2023 में आई तू छूठी मैं मक्कार फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी 223 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस लिहाज से रणबीर कपूर के लीड रोल में लव रंजन की ये मूवी उनके करियर की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है.

ये भी पढ़ें- Avengers Doomsday: रिलीज के एक महीने पहले ही हॉलीवुड मूवी एवेंजर्स डूम्सडे ने कमा डाले 28 करोड़, खतरे में स्पाइडर मैन का रिकॉर्ड

संदीप रेड्डी वांगा

रणबीर कपूर ने 2023 में साउथ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा संग हाथ मिलाया था. वे एनिमल फिल्म में नजर आए थे. इस फिल्म ने 100 करोड़ के बजट के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर 917 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड केलक्शन किया था. ये फिल्म भी संदीप के करियर की हाइएस्ट ग्रॉसिंग मूवी है और इसमें रणबीर कपूर लीड रोल में थे. फिल्म 1000 करोड़ का कलेक्शन करने से जरा सा चूक गई थी लेकिन उस साल की बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

ऐसे में देखा जाए तो इन 7 डायरेक्टर्स की फिल्मों में लीड रोल प्ले करते हुए रणबीर कपूर ने उन्हें उनके करियर की हाइएस्ट ग्रॉसिंग मूवीज दिलाई हैं. ऐसे में भला नितेश तिवारी की रामायण के साथ ये चमत्कार क्यों नहीं हो सकता. भले ही मंजिल पहाड़ सी है. भले ही 2000 करोड़ का भारी-भरकम रिकॉर्ड तोड़ना है. लेकिन पॉजिटिव प्वाइंट देखा जाए तो 1500 करोड़ से ज्यादा तो पार भी हो गए हैं. और ऊपर से नितेश तिवारी के पास भी डायरेक्टर्स के लकी चार्म रणबीर कपूर का साथ है. ऐसे में देखना रोचक होगा कि रणबीर कपूर डायरेक्टर नितेश तिवारी के लिए लकी चार्म साबित हो सकते हैं कि नहीं.

Related Articles

Back to top button