शिक्षा

UPPSC के नए अध्यक्ष बनाए गए IPS आलोक सिंह कौन हैं, किस बैच के UPSC अधिकारी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के नए अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है. योगी सरकार ने IPS आलोक सिंह को UPPSC का नया अध्यक्ष बनाया है. यूपी सरकार की तरफ से इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी किया है. IPS आलोक सिंह UPPSC अध्यक्ष के तौर पर संजय श्रीनेत का स्थान लेंगे. संजय श्रीनेत 21 नवंबर को रिटायर हुए हैं. UPPSC के अध्यक्ष के तौर पर IPS आलोक सिंह की घोषणा के बाद से यूपी में चारों भर्ती बोर्ड्स की कमान IPS के हाथों में आ गई है.

आइए, इसी कड़ी में जानते हैं कि UPPSC के नए अध्यक्ष IPS आलोक सिंह कौन हैं. जानेंगे कि वह किस बैच के UPSC अधिकारी हैं और उन्होंने कहां तक पढ़ाई की है. साथ ही जानेंगे कि वह अभी तक यूपी पुलिस में किन-किन पदों पर सेवाएं दे चुके हैं.

1995 बैच के IPS अधिकारी हैं आलोक सिंह, MBA किया है

UPPSC के नए अध्यक्ष IPS आलोक सिंह 1995 बैच के IPS अधिकारी हैं. उन्होंने 1994 में UPSC CSE पास की थी. ट्रेनिंग पूरी करने के बाद यूपी कैडर के IPS अधिकारी के तौर पर उन्होंने 1994 में अपना करियर शुरू किया था. UPPSC के नए अध्यक्ष IPS आलोक सिंह की एजुकेशनल डिग्री की बात करें तो वह MBA हैं. हालांकि MBA करने से पहले उन्होंने BSc और इकाेनॉमिक्स में MA किया है. वह मूलत: अलीगढ़ के रहने वाले हैं. उनका जन्म 24 अक्टूबर 1967 को हुआ है.

नाेएडा के पहले पुलिस कमिश्नर, राजनाथ सिंह के निजी सचिव रह चुके हैं

UPPSC के नए अध्यक्ष IPS आलोक सिंह मौजूदा समय में PAC के महानिदेश हैं. तो वहीं वहनोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर रहे हैं. असल में साल 2020 में नाेएडा कमिश्नरी बनाई गई थी. उन्हें नोएडा का पहला कमिश्नर बनाया गया था. इसके साथ ही वह कानपुर जोन के ADG, मेरठ रेंज के IG और कानपुर के SSP और IG रहे हैं.

इसके साथ ही UPPSC के अध्यक्ष IPS आलोक सिंह गृह मंत्री राजनाथ सिंह के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं. हालांकि उनका ये कार्यकाल बेहद ही सीमित था. असल में मई 2014 में IPS आलोक सिंह ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह के निजी सचिव के तौर पर अनौपचारिक तौर पर काम शुरू किया था, लेकिन PMO ने नियमों का हवाला देते हुए जून 2014 में उनकी नियुक्ति पर रोक लगा दी है. इससे पूर्व IPS आलोक सिंह कांग्रेस नेता व तत्कालीन कैबिनेट सलमान खुर्शीद के निजी सचिव रह चुके हैं.वहीं UPPSC के नए अध्यक्ष IPS आलोक सिंह को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है.

Related Articles

Back to top button