अजब-गजब

बेटी ने पहली कमाई से पापा को दिया तोहफा, अखबार में लिपटा गिफ्ट खोलते ही पिता की आंखें भर आईं; वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेटी और उसके पिता का वीडियो सबका दिल जीत रहा है. वायरल क्लिप में बेटी अपने पिता को अपनी पहली कमाई से खरीदा हुआ तोहफा देती है. पिता जब अखबार में लिपटा गिफ्ट खोलते हैं, तो उनकी आंखों में आंसू और चेहरे पर गर्व साफ दिखता है. इस वीडियो को देखकर लोग भी भावुक हो गए हैं.

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छोटा सा कमरा नजर आ रहा है. दीवारें हरी हैं और कमरे में एक बेड लगा हुआ है. वीडियो में एक पिता हाथ में अखबार में लिपटा हुआ एक छोटा सा गिफ्ट पकड़े हुए नजर आ रहे हैं. सामने उनकी बेटी खड़ी है. बेटी अपने पापा को देखकर मुस्कुरा रही है. पिता धीरे-धीरे अखबार खोलते हैं. गिफ्ट देखते ही उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान आ जाती है. वो गिफ्ट को ध्यान से देखते हैं और कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराते हैं. बेटी भी अपने पापा की खुशी देखकर काफी खुश नजर आ रही है.

बेटी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @mndavi_shrma से यह वीडियो शेयर कर लिखा, उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी मुझे सब कुछ देने में लगा दी. आज मुझे अपनी कमाई से उन्हें कुछ देने का मौका मिला. यही एक लाइन लोगों के दिल को छू गई. लोगों का कहना है कि एक बाप के लिए इससे बड़ी खुशी और कुछ नहीं हो सकती कि उसकी बेटी अपनी कमाई से उसके लिए कुछ लाए.

यहां देखिए वायरल वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Mandavi Sharma🤍 (@mndavi_shrma)

बेटी ने पापा को क्या दिया?

वीडियो में दिख रहा है कि अखबार में लिपटी एक चाबी थी, जिसे पिता हाथ में पकड़कर हैरान होकर देख रहे हैं. बेटी ने अपने पिता को Royal Enfield गिफ्ट की है. उसने इस वीडियो का पार्ट 2 भी बनाया है, जिसमें पिता को बुलेट के साथ फोटो खिंचवाते देखा जा सकता है.

अब देखिए पूरा वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Mandavi Sharma🤍 (@mndavi_shrma)

लोग क्या कह रहे हैं?

इस वीडियो पर नेटिजन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. कई लोग लिख रहे हैं कि वीडियो देखकर उनकी आंखें भर आईं. वहीं कई यूजर्स लिख रहे हैं कि काश वे भी अपने पापा के लिए ऐसा कर पाएं. कई लोगों ने बेटी को बधाई दी है और पिता के लिए दुआएं की हैं.

Related Articles

Back to top button