दो कुत्तों की हुई धूमधाम से पूजा, माथे पर टीका, गले में गेंदे की माला, आरती देख लोगों का दिल पिघला

सोशल मीडिया पर एक बहुत प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक पति-पत्नी अपने दो पालतू कुत्तों की पूजा करते दिख रहे हैं. दोनों ने लाल कपड़े पहने हैं. घर में फूलों और दीयों से सजावट की गई है. कुत्ते लाल गद्दे पर बैठे हैं.
कुत्तों को लगाया टीका और पहनाई माला
वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि पति-पत्नी बारी-बारी से कुत्तों के माथे पर लाल टीका लगाते हैं. फिर उनके गले में गेंदे की माला पहनाते हैं. बड़े कुत्ते के सिर पर नेपाली टोपी भी पहनाई जाती है. छोटा कुत्ता भी आराम से बैठा रहता है. कुल मिलाकर दोनों कुत्ते बहुत शांत और प्यारे लग रहे हैं.
दीये से हुई कुत्तों की आरती
इसके बाद शख्स जलता दीया लेकर कुत्तों की आरती उतारता है और पत्नी घंटी बजाती है. फिर दोनों कुत्तों को हाथ से खाना खिलाते हैं. कुत्ते भी बड़े प्यार से खाना खाते हैं. पूरा नजारा त्योहार जैसा लग रहा है.
Kukur Tihar क्या है, क्यों करते हैं पूजा?
यह नेपाल का मशहूर त्योहार कुकुर तिहार है. यह दिवाली के दूसरे दिन मनाया जाता है. इस दिन कुत्तों को यमराज का दूत माना जाता है. इसलिए लोग उनकी पूजा करके धन्यवाद देते हैं. इंस्टाग्राम अकाउंट @cocoandruby.doodles पर शेयर किया गया यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. लोग कमेंट में लिख रहे हैं, कितने प्यारे डॉग हैं. जानवरों से इतना प्यार देखकर दिल खुश हो गया.
कई लोग बता रहे हैं कि नेपाल में कुत्तों की पूजा की परंपरा पुरानी है. यह वीडियो बताता है कि त्योहार सिर्फ इंसानों के लिए नहीं होते. जानवर भी हमारे परिवार का हिस्सा होते हैं.
अब देखिए Kukur Tihar में कुत्तों की पूजा का वीडियो
View this post on Instagram
(@cocoandruby.doodles)


